कोरोना गाइडलाइन व अन्य पाबंदियों के हटने के बाद से लोगों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। ट्रेनों से यात्रा करने में रुचि रखने वाले लोग अलग अलग जगहों पर धूमने निकल पड़े हैं। लेकिन इन सब के बीच लोगों को एक चीज परेशान जरूर करती है। ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के कारण दो-दो महीने पहले भी लोगों को कंफर्म टिकट मिलने में मुश्किल हो रही है। ऐसे में लोग तत्काल रिजर्वेशन की ओर रुख करते हैं। लेकिन इसे पाना भी बहुत मुश्किल होता है। आईआरसीटीसी के पोर्टल से तत्काल रिजर्वेशन कराने वालों की कतार भी बहुत लंबी होती। जिसके चलते लोग यहा पर भी तत्काल कंफर्म टिकट बुक नहीं कर पाते। लेकिन क्या आपको पता है कि अब आईआरसीटीसी ने अपने पोर्टल पर एक नया फीचर लॉन्च किया है? दरअसल, यह फीचर तत्काल कंफर्म टिकट बुकिंग के लिए बेहद मददगार साबित हुआ है। जहां पहले टिकट बुक करते करते सारी सीट्स बुक हो जाती थी, वहीं अब इस फीचर की मदद से आप तुरंत कंफर्म टिकट बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
{"_id":"61bb250c8d0af574bb4ee443","slug":"irctc-launched-a-new-feature-of-tatkal-confirm-ticket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC Ticket: मिनटों में बुक कर सकते हैं तत्काल कंफर्म टिकट, ये रहा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC Ticket: मिनटों में बुक कर सकते हैं तत्काल कंफर्म टिकट, ये रहा तरीका
Thu, 16 Dec 2021 05:56 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 16 Dec 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
तत्काल टिकट बुक करने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तत्काल टिकट बुक करने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
तेज़ी से सारी टिकट्स हो जाती हैं बुक
- आपको मालूम होना चाहिए की तत्काल टिकट बुक करने के लिए 10 बजे से और गैर एसी रिजर्वेशन करने के लिए 11 बजे से बुकिंग शुरू होती है। यदि आपने पहले कभी टिकट बुक की है, तो आपको बता होगा कि कितनी तेज़ी से सारी टिकट्स बुक हो जाती है।
तत्काल टिकट बुक करने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
- परेशानी वाली बात ये है कि रिजर्वेशन फॉर्म भरने में ही इतना समय चला जाता है कि टिकट बुक ही नहीं हो पाती। इसी परेशानी का सामाधान करने के लिए आईआरसीटीसी ने अपने पोर्टल पर नया फीचर ऐड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तत्काल टिकट बुक करने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
पोर्टल पर कैसे करें कंफर्म टिकट बुक?
- टिकट बुक करते समय फॉर्म में नाम से लेकर स्टेशन और तारीख आदि फिल करना होता है, जिसमें काफी समय चला जाता है। इसी बीच मिनटों में सारी टिकट्स बुक हो जाती है। लेकेिन अब नए फीचर की मदद से आपको तत्काल टिकट बुक करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
तत्काल टिकट बुक करने का तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
- इस फीचर के तहत अब आप फॉर्म में मांगी गई जानकारी को पहले से फिल करके रख सकते हैं। जिससे टिकट बुक करते समय आपको केवल एड्रेस कंफर्म करके पेमेंट मोड को सेलेक्ट करना होगा। आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या डेबिट कार्ड का विकल्प चुन सकते हैं। जिसके बाद आपकी टिकट के लिए पैसा कट जाएंगे और आपकी तत्काल कंफर्म टिकट बुक हो जाएगी।