फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   IRCTC Khatu Shyam Tour Package 2025 Check Fare Price And Booking Details Here

IRCTC Tour Package: सिर्फ इतने रुपये में कर आइए खाटू श्याम के दर्शन, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज

Sat, 08 Feb 2025 04:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 04:53 PM IST
सार

अगर आप खाटू श्याम के दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। 

विज्ञापन
IRCTC Khatu Shyam Tour Package 2025 Check Fare Price And Booking Details Here
IRCTC Khatu Shyam Tour Package 2025 - फोटो : AdobeStock

विस्तार

खाटू श्याम जी का मंदिर राजस्थान के शीकर जिले में स्थित है। यह मंदिर काफी प्राचीन है। खाटू श्याम जी भगवान श्रीकृष्ण के कलयुगी अवतार हैं। देशभर से बड़ी संख्या में भक्त यहां पर खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए आते हैं। मान्यता कहती है कि खाटू श्याम के दर्शन करने से भक्तों की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसी वजह से बाबा को हारे का सहारा भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार महाभारत का युद्ध खत्म होने के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने बर्बरीक के शीश को रूपवती नदी में बहा दिया था। इसके बाद यह शीश खाटू गांव की जमीन के भीतर जाकर दफन हो गया। इसके बहुत समय बाद वहां के राजा ने उस शीश को निकालकर खाटू गांव में स्थापित करके मंदिर का निर्माण करवाया। यही मंदिर आज के समय देशभर में खाटू श्याम मंदिर के नाम से मशहूर है।

विज्ञापन

अगर आप भी खाटू श्याम के दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के इस  टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा ट्रेन से कराई जाएगी। वहीं बाकी जगहों पर घुमाने के लिए कैब की व्यवस्था की जाएगी। इस पैकेज की शुरुआत 13 फरवरी, 2025 को बिलासपुर / भाटापारा / रायपुर / दुर्ग / राजनांदगांव / गोंदिया / नागपुर से हो रही है। 

विज्ञापन

पैकेज के अतंर्गत आपकी यात्रा 4 रातों और 5 दिनों तक कराई जाएगी। पैकेज के तहत आपको जयपुर घुमाया जाएगा और खाटू श्यामजी के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के दौरान आपके खाने-पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। 

Indian Railways: एक पूरी ट्रेन को बनाने में कुल कितने रुपये होते हैं खर्च? कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप

वहीं बात अगर कंफर्ट 3AC किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 20,760 रुपये है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 13,520 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 11,435 रुपये है। टूर से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SCBSR14 पर विजिट कर सकते हैं। इसका पैकेज कोड SCBSR14 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed