Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: एक पूरी ट्रेन को बनाने में कुल कितने रुपये होते हैं खर्च? कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Sat, 08 Feb 2025 02:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 02:49 PM IST
सार

ट्रेन के निर्माण कार्य में कई कारक जुड़े होते हैं, जैसे ट्रेन की डिजाइनिंग, तकनीक, निर्माण सामग्री, श्रम, बोगियां, इंजन आदि। वहीं अगर किसी ट्रेन को विशेष तकनीक की मदद से बनाया जा रहा है, तो इसकी लागत और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

विज्ञापन
Indian Railways How Much Does It Cost to Build a Train know details train banane me kitna paisa lagta hai
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

रेल परिवहन देश की अर्थव्यवस्था के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह न केवल देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ता है बल्कि उद्योगों और व्यवसाय को भी गति प्रदान करने का काम करता है। वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि एक ट्रेन को बनाने में कुल कितने रुपये का खर्च होता है? यह सवाल काफी रोचक है। ट्रेन के निर्माण कार्य में कई कारक जुड़े होते हैं, जैसे ट्रेन की डिजाइनिंग, तकनीक, निर्माण सामग्री, श्रम, बोगियां, इंजन आदि। वहीं अगर किसी ट्रेन को विशेष तकनीक की मदद से बनाया जा रहा है, तो इसकी लागत और भी ज्यादा बढ़ जाती है।



वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आखिर एक पूरी ट्रेन को बनाने में कुल कितने रुपये खर्च होते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

Trending Videos
Indian Railways How Much Does It Cost to Build a Train know details train banane me kitna paisa lagta hai
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

एक ट्रेन में मुख्यतौर पर तीन तरह के कोच लगे होते हैं। इसमें जनरल कोच, स्लीपर कोच और एसी कोच शामिल है। ट्रेन के कोच को बनाने में एल्युमीनियम और स्टील का इस्तेमाल किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन के एक एसी कोच को बनाने में करीब 2.8 करोड़ से लेकर 3 करोड़ रुपये का खर्च आता है। 

Sanchar Saathi Portal: चोरी हो गया है आपका स्मार्टफोन, तो इस पोर्टल पर ट्रैक या ब्लॉक करवा सकते हैं मोबाइल

Indian Railways How Much Does It Cost to Build a Train know details train banane me kitna paisa lagta hai
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

वहीं स्लीपर कोच को बनाने में यह लागत करीब 1.25 करोड़ रुपये की होती है। इसके अलावा जनरल कोच को बनाने में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। ट्रेन के एक इंजन की लागत करीब 18 से लेकर 20 करोड़ रुपये के बीच होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways How Much Does It Cost to Build a Train know details train banane me kitna paisa lagta hai
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

24 डिब्बों वाली एक ट्रेन को बनाने में कुल लागत 60 से 70 करोड़ रुपये के बीच आती है। वहीं लोकल, राजधानी, वंदे भारत जैसी ट्रेनों को बनाने में खर्चा अलग-अलग होता है।

विज्ञापन
Indian Railways How Much Does It Cost to Build a Train know details train banane me kitna paisa lagta hai
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा वंदे भारत जैसी जो प्रीमियम ट्रेनें होती हैं, उनको बनाने में खर्चा और भी अधिक आता है। इस ट्रेन को बनाने में करीब 110 से लेकर 120 करोड़ रुपये के करीब खर्च होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed