Indian Railways: भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी एप और वेबसाइट पर टिकट बुकिंग लिमिट को किया दोगुना, जानें डिटेल्स
IRCTC Ticket Booking Limit Increase: भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट पर की जा रही टिकट बुकिंग लिमिट को दोगुना कर दिया है। अगर आप आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट के जरिए टिकट बुकिंग करते हैं। ऐसे में अब आप पहले के मुकाबले एक महीने में दोगुनी संख्या में टिकट की बुकिंग कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IRCTC Ticket Booking Limit Increase: भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट पर की जा रही टिकट बुकिंग लिमिट को दोगुना कर दिया है। अगर आप आईआरसीटीसी एप या वेबसाइट के जरिए टिकट बुकिंग करते हैं। ऐसे में अब आप पहले के मुकाबले एक महीने में दोगुनी संख्या में टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। इससे पहले एक आईआरसीटीसी यूजर आईडी से केवल 6 टिकट ही बुकिंग की जा सकती थी। वहीं अब इस लिमिट को बढ़ाकर 12 कर दिया गया है। यानी अब आप एक महीने के भीतर अपनी आईआरसीटीसी यूजर आईडी से कुल 12 टिकट बुक कर सकेंगे। भारतीय रेलवे के इस फैसले से उन लोगों को काफी फायदा होगा, जो रेलवे से नियमित तौर पर लंबा सफर करते हैं। भारतीय रेलवे ने इस फैसले की जानकारी सोमवार को दी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
इससे पहले केवल एक आईआरसीटीसी यूजर आईडी से केवल 6 टिकटें ही बुक की जा सकती थीं। वहीं टिकट बुकिंग की लिमिट बढ़ाने के लिए व्यक्ति को अपने आधार से आईआरसीटीसी यूजर आईडी को लिंक करना होता था। आधार लिंक होने के बाद वह एक महीने के भीतर 12 टिकट बुक कर सकता था।
वहीं भारतीय रेलवे के इस फैसले के बाद व्यक्ति एक महीने में 12 टिकट बुक कर सकता है। वहीं जिन लोगों का आईआरसीटीसी अकाउंट आधार कार्ड से लिंक है। वो अपनी आईआरसीटीसी यूजर आईडी से एक महीने में 24 टिकट बुक कर सकेंगे।
इससे पहले आईआरसीटीसी की टिकट बुकिंग लिमिट कम होने के कारण कई यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, जो अपने काम के सिलसिले में अक्सर ट्रैवल करते थे। वहीं अब टिकट बुकिंग लिमिट बढ़ने से उनको काफी फायदा होगा। कई यात्री भारतीय रेलवे द्वारा टिकट बुकिंग लिमिट बढ़ाए जाने के इस फैसले से काफी खुश दिख रहे हैं।
ऐसे करें अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से लिंक -
- इसके लिए सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट http://irctc.co.in पर विजिट करना है।
- उसके बाद अपनी लॉगिन इंफो दर्ज करके साइन इन करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको माई अकाउंट के विकल्प का चयन करना है।
- उसके बाद लिंक योर आधार के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपने आधार कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी बॉक्स में दर्ज करनी होगी।
- डिटेल्स को फिल करने के बाद आपको सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- कुछ देर में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे ध्यानपूर्वक दर्ज करके वेरीफाई करें।
- इस प्रोसेस को करने के कुछ समय बाद आपकी केवाईसी पूरी हो जाएगी।
- केवाईसी होने के बाद आप आसानी से एक महीने में 24 टिकट को बुक कर सकेंगे।