जागो ग्राहक जागो: MRP से ज्यादा कीमत पर दुकानदार बेचे सामान तो कैसे और कहां करें उसकी शिकायत? जानिए यहां
कई बार देखने को मिलता है कि कुछ दुकानदार MRP से ज्यादा की कीमत पर सामान को बेचते हैं। खासतौर पर यह रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, पर्यटन स्थलों या सड़क किनारे ढाबे पर देखा जाता है।
विस्तार
आज के इस उपभोक्तावादी दौर में ग्राहकों के अधिकारों की रक्षा के लिए कई तरह के कानून बनाए गए हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण नियम किसी भी सामान का MRP निर्धारित करना और उसे MRP की कीमत पर बेचना है। MRP किसी भी उत्पाद का वह मूल्य होता है, जिस पर उसे बेचा जाता है। वहीं कई बार देखने को मिलता है कि कुछ दुकानदार MRP से ज्यादा की कीमत पर सामान को बेचते हैं। खासतौर पर यह रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, पर्यटन स्थलों या सड़क किनारे ढाबे पर देखा जाता है।
कई बार जब ग्राहक इसका विरोध करते हैं, तो दुकानदार द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार भी किया जाता है। इस तरह की अनैतिक व्यापारिक प्रवृत्ति उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। अगर आपको कोई दुकानदार MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेच रहा है, तो आप उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अगर कोई दुकानदार MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचता है तो आप उसकी शिकायत राष्ट्रीय उपभोक्ता के हेल्पलाइन नंबर 1800-11-4000 पर कॉल करके दर्ज करा सकते हैं।
इसके अलावा आप Consumerhelpline.gov.in पर भी विजिट करके MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने वाले दुकानदारों की शिकायत को दर्ज करा सकते हैं।
Holi: होली के अवसर पर अपनी बिटिया के भविष्य को दें नया रंग, 12,500 रुपये निवेश करके जुटा सकते हैं करीब 70 लाख
आपकी शिकायत दर्ज कराने के बाद संबंधित दुकानदार के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचे जाने की शिकायत सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से मिलती है। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और बाकी राज्यों से भी इससे जुड़ी कई शिकायतें सामने निकलकर आती रहती हैं।
सरकार के विभिन्न कानूनों और नियमों के बनाने के बाद भी MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेचे जाने की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक रहना जरूरी है। वहीं जरुरत पड़ने पर उपभोक्ता उस दुकानदार पर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं, जो MRP से ज्यादा कीमत पर सामान बेच रहा है। आज के इस उपभोक्तावादी दौर में आपका सतर्क रहना जरूरी है ताकि आप किसी भी तरह की ठगी का शिकार न बन सकें।