Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है गलत चालान, तो यहां करें शिकायत
अगर कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपका बेवजह चालान काटता है, तो इस स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और न ही आपको चालान भरना है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा गलत चालान काटे जाने की आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई लोग सफर करने के लिए अपने निजी वाहन जैसे कार या बाइक का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, सड़क पर कार या बाइक चलाते समय आपको ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है। अगर आप ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो इस स्थिति में पकड़े जाने पर आपका चालान काटा जा सकता है। हेलमेट लगाकर बाइक चलाना, ड्राइविंग लाइसेंस, पीयूसी, इंश्योरेंस से लेकर सीट बेल्ट तक अलग अलग तरह के ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं।
इन नियमों का उद्देश्य सड़क परिवहन को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। वहीं कई बार देखने को मिलता है कि व्यक्ति के पास सभी जरूरी दस्तावेज होते हैं और वह सड़क नियमों का पालन करते हुए गाड़ी भी चला रहा होता है, इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा उसका गलत चालान काट दिया जाता है।
अगर कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपका बेवजह चालान काट देता है, तो इस स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और न ही आपको चालान भरना है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा गलत चालान काटे जाने की आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Earthquake Delhi: भूकंप आने पर अगर टूट जाए घर, तो क्या ले सकते हैं उसका इंश्योरेंस क्लेम?
इसकी शिकायत दर्ज कराने के लिए आपके पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प हैं। इसके अलावा इस तरह के चालान को आप सीधे कोर्ट में भी चुनौती दे सकते हैं।
आप एक्स प्लेटफॉर्म पर संबंधित राज्य के ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक हैंडल को टैग करके भी इस बारे में सूचित कर सकते हैं। इस दौरान आपको पूरी घटना के बारे में बताते हुए वाहन की जानकारी और चालान नंबर की डिटेल देनी होगी।
Indian Railways: कहां पर स्थित है भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म? जानें यहां
अगर ऑनलाइन आपकी सुनवाई नहीं होती है तो इस स्थिति में आप अपने नजदीकी पुलिस थाने या एसपी ऑफिस में जाकर अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के बाद तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। इस तरह आप गलत चालान की शिकायत आसानी से दर्ज करा सकते हैं।