{"_id":"67b2e76bcb1e76bc7b041e41","slug":"earthquake-delhi-home-insurance-cover-on-natural-disasters-benefits-2025-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Earthquake Delhi: भूकंप आने पर अगर टूट जाए घर, तो क्या ले सकते हैं उसका इंश्योरेंस क्लेम?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Earthquake Delhi: भूकंप आने पर अगर टूट जाए घर, तो क्या ले सकते हैं उसका इंश्योरेंस क्लेम?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:36 PM IST
सार
Home insurance cover on natural disasters: कई लोगों का यह सवाल रहता है कि अगर तेज भूकंप आने के बाद उनका घर टूट जाए, तो क्या ऐसी स्थिति में होम इंश्योरेंस कवर का क्लेम लिया जा सकता है?
विज्ञापन
1 of 5
Home insurance cover on natural disasters
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Earthquake Delhi: आज सुबह-सुबह दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह के समय कई लोगों की नींद भी नहीं खुली थी कि जोर जोर से बेड और खिड़कियां हिलने लगीं। भूकंप की तीव्रता 4.0 मैग्नीट्यूड मापी गई। भूकंप का केंद्र दिल्ली के धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज के पास था। इस कारण तीव्रता कम होने के बाद भी झटके काफी तेज महसूस हुए। भूकंप के झटके काफी तेज थे इस कारण कई लोग डर के मारे घर से बाहर निकल गए।
अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि अगर तेज भूकंप आने के बाद उनका घर टूट जाए, तो क्या ऐसी स्थिति में होम इंश्योरेंस कवर का क्लेम लिया जा सकता है? अगर आप भी इस विषय के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 5
Home insurance cover on natural disasters
- फोटो : Adobe Stock
कई बीमा कंपनियां प्राकृतिक आपदाओं में होने वाले नुकसान पर इंश्योरेंस क्लेम का लाभ नहीं देती हैं। वहीं इन दिनों कई बीमा कंपनियां ऐसी भी हैं, जो होम इंश्योरेंस प्लान फॉर नेचुरल कैलेमिटी की सुविधा भी लोगों को होम इंश्योरेंस प्लान के अंतर्गत दे रही हैं।
3 of 5
Home insurance cover on natural disasters
- फोटो : Adobe Stock
अगर आपके होम इंश्योरेंस प्लान में नेचुरल कैलेमिटी को शामिल किया गया है, तो भूकंप या किसी दूसरी प्राकृतिक आपदा में अगर आपका घर पूरी तरह टूट जाता है, तो आप क्लेम पा सकते हैं। इस कारण आपको होम इंश्योरेंस कवर जरूर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Home insurance cover on natural disasters
- फोटो : Adobe Stock
अगर आप होम इंश्योरेंस कवर नहीं लेते हैं, तो आपको घर के टूटने या प्राकृतिक आपदाओं जैसे आग, भूकंप, बाढ़ में घर के तबाह होने पर एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
Home insurance cover on natural disasters
- फोटो : AdobeStock
इस कारण होम इंश्योरेंस कवर लेते समय यह जरूर चेक करें कि आपके होम इंश्योरेंस प्लान में नेचुरल कैलेमिटी की सुविधा को शामिल किया गया है या नहीं। इस दौरान यह भी सुनिश्चित करें कि उसमें सभी नेचुरल डिजास्टर्स कवर हो रहे हैं या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।