Google AI Course: गूगल ने शुरू किया मुफ्त एआई कोर्स, सिखाई जाएंगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी ये चीजें
गूगल ने एक खास तरह का एआई कोर्स शुरू किया है। गूगल के इस एआई कोर्स को सीखने के लिए आपको एक रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है यह पूरी तरह मुफ्त है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Google Launches Free Course On Artificial Intelligence: आने वाला भविष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है। जनरेटिव एआई तकनीक आने के बाद शिक्षा, मनोरंजन, हेल्थकेयर आदि विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव आ रहे हैं। इसके अलावा आर्टफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में रोजाना नई उन्नति भी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप भविष्य में अच्छी खासी इनकम करना चाहते है, तो आपको एआई से जुड़ी तकनीकों से अवगत रहना जरूरी है। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए कई स्कूल और कॉलेजों में भी एआई से जुड़ी पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा कई निजी संस्थाएं भी बच्चों को एआई और मशीन लर्निंग के बारे में सिखाने के लिए नए कोर्सेस की शुरुआत कर रही हैं। इन्हीं सब के बीच गूगल ने एक खास तरह का एआई कोर्स शुरू किया है। गूगल के इस एआई कोर्स को सीखने के लिए आपको एक रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है यह पूरी तरह मुफ्त है।
गूगल के इस एआई कोर्स को आप 8 से 10 घंटे में खत्म करके सर्टिफिकेट ले सकते हैं। गूगल के इस एआई कोर्स में आपको कुल 5 मॉड्यूल मिलते हैं। इस एआई कोर्स को आप अपने टाइम के मुताबिक पूरा कर सकते हैं।
AC Scams: एसी की सर्विसिंग के नाम पर कहीं आप भी न हो जाएं इन स्कैम्स के शिकार, जरूर जान लें ये बातें
गूगल के इस एआई कोर्स में आपको जनरेटिव एआई के बारे में जानने को मिलेगा। इसके अलावा जनरेटिव एआई की मदद से आप कैसे बेहतर आइडिया के साथ कंटेंट क्रिएट कर सकते हैं उस बारे में भी सिखाया जाएगा।
Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, इस तरह करें पता
इस कोर्स में आपको एआई इथिक्स के बारे में भी सिखाया जाएगा। एआई का कैसे जिम्मेदारी के साथ उपयोग करना है यह सब इस एआई कोर्स में आपको बताया जाएगा। गूगल के इस एआई कोर्स में आप स्पष्ट निर्देश लिखना भी सीखेंगे। यही नहीं एआई की मदद से आप अपने रोजाना के कामों की स्पीड को कैसे बढ़ा सकते हैं उसके बारे में भी बताया जाएगा।
इसके अलावा एआई के क्षेत्र में जो लगातार बदलाव हो रहे हैं और आप उसके साथ कैसे अप टु डेट रह सकते हैं इसको लेकर आपको स्ट्रैटजी बनानी भी सिखाई जाएगी।
Investment Tips: बच्चों के भविष्य की चिंता छोड़ें, उनकी मेडिकल पढ़ाई के लिए ऐसे मिल सकते हैं 69.7 लाख