PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से देश के किसानों की आमदनी बढ़ाने और आर्थिक रूप से मजूबत बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं से किसानों को कई तरह लाभ मिल रहे हैं। इन योजनाओं में पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी शामिल है। सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। किसानों के खाते में हर चार महीने पर 2-2 हजार रुपये की राशि 3 किस्तों में भेजी जाती है।
PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त, जानिए आखिर क्या है वजह
जिन किसान परिवार में पहले से एक सदस्य इस योजना का लाभ ले रहा हो। इससे साफ है कि पिता और पुत्र में सिर्फ एक ही व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनके पास खेती योग्य जमीन नहीं है।
उन किसानों को भी लाभ नहीं मिलेगा, जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं की है और जिनका भूमि का वेरिफिकेशन नहीं हुआ है। 17वीं किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी जल्द करा लेनी चाहिए।
Credit Cards: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो हो सकता है नुकसान
अगर किसी परिवार का कोई सदस्य कार्यरत/सेवानिवृत केंद्रीय/राज्य सरकार के विभाग और क्षेत्रीय कार्यालय/लोक उपक्रम के पदाधिकारी/ कर्माचारी/ सरकार के तहत संलग्न/ स्वायतता प्राप्त संस्थान के वर्तमान/ पूर्व पदाधिकारी और कर्मचारी (चतुर्थवर्गीय कर्मी को छोड़कर) है। किसी के परिवार का कोई सदस्य संवैधानिक पद पर आसीन हैं/रहे हैं। किसी के परिवार के कोई सदस्य केंद्र/राज्य के पूर्व/ वर्तमान मंत्री रहे हैं।
New RTO Rules: नाबालिग के गाड़ी चलाने पर पिता को हो सकती है जेल? जानिए क्या कहता है कानून
अगर किसी परिवार का कोई सदस्य चिकित्सक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट से संबंधित पेशवर निकाय से निबंधित हो और प्रैक्टिस कर रहे हों। ऐसे लोगों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलता है।