फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: New recruitment of APO started after four years

यूपीपीएससी : चार साल बाद शुरू हुई एपीओ की नई भर्ती 

Fri, 22 Apr 2022 01:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 01:27 AM IST
सार

आयोग ने इससे पूर्व एपीओ के 17 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2018 में विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद एपीओ के पदों पर कोई भर्ती नहीं हुई। अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे थे कि रिक्त पदों पर नई भर्ती शीघ्र शुरू की जाए। नई भर्ती का विज्ञापन जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हुआ।

विज्ञापन
UPPSC: New recruitment of APO started after four years
UPPSC - फोटो : Social media

विस्तार

सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चार साल पुराना इंतजार खत्म हो गया। एपीओ की नई भर्ती के लिए 21 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने इसके लिए बृहस्पतिवार को अपनी वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन भी जारी कर दिया। ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 17 मई और ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित की गई है।

विज्ञापन



आयोग ने इससे पूर्व एपीओ के 17 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2018 में विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद एपीओ के पदों पर कोई भर्ती नहीं हुई। अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे थे कि रिक्त पदों पर नई भर्ती शीघ्र शुरू की जाए। नई भर्ती का विज्ञापन जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हुआ। इस बार एपीओ के 44 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। नियमत: प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने तक नए पदों का अधियाचन आने पर उसे भर्ती में शामिल किए जाने का प्रावधान है। ऐसे में पदों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन



एपीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। हालांकि, एपीओ के पदों पर चयन मुख्य परीक्षा (लिखित परीक्षा) और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि और केंद्र की सूचना ई-प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जाएगी। अंतिम रूप से प्राप्त आवेदन पत्र की संख्या के आधार पर आयोग जिला या परीक्षा केंद्रों की संख्या घटा-बढ़ा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह सौ अंकों की होगी भर्ती परीक्षा
एपीओ भर्ती परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी। इसमें 150 अंकों की प्रारंभिक परीक्षा, 400 अंकों की मुख्य परीक्षा और 50 अंकों का इंटरव्यू होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन के 50 अंकों के सवाल होंगे और 100 अंकों के सवाल विधि पर आधारित होंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी। वहीं, मुख्य परीक्षा में 100-100 अंकों की चार प्रश्नपत्र होंगे। सभी प्रश्नपत्रों की परीक्षा अवधि तीन घंटे की होगी। इनमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, क्रमिनल लॉ एंड प्रोसीजर और लॉ ऑफ एविडेंस के प्रश्नपत्र शामिल हैं।


शैक्षिक अर्हता- आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि होनी चाहिए। अधिमानी अर्हता के तहत अन्य बातों के समान होने पर ऐसे अभ्यर्थियों को अधिमान दिया जाएगा जिन्होंने प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की न्यूनतम अवधि की सेवा की हो या राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का ‘बी-प्रमाणपत्र’ प्राप्त किया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed