Assembly Election 2022 Date Live: सात चरणों में होंगे पांचों राज्यों के चुनाव, 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान, 10 मार्च को मतगणना
{"_id":"61d9137383af4a31872aa2bf","slug":"up-assembly-election-2022-live-up-me-achar-sanhita-kab-lagegi-up-election-2022-date-by-election-commission-up-election-survey-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Assembly Election 2022 Date Live: सात चरणों में होंगे पांचों राज्यों के चुनाव, 10 फरवरी को पहले दौर का मतदान, 10 मार्च को मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 08 Jan 2022 10:27 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:27 PM IST
खास बातें
UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: इस साल पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय पर ही होंगे। मतदाता सूची भी जारी हो चुकी है। सभी चुनावी राज्यों में सियासी हलचलें तेज हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश चुनाव की है। 403 विधानसभा सीट वाले इस प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे। चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है। धरना-प्रदर्शन भी खूब होने लगे हैं। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का एलान
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:26 PM, 08-Jan-2022
आपराधिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवार के बारे में स्पष्टीकरण देना होगा
निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने वाले राजनीतिक दलों को अपनी वेबसाइट पर इस तरह के व्यक्तियों का विवरण अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा। साथ ही उन्हें यह भी बताना होगा कि चुनाव के लिए उन्हें टिकट क्यों दिया गया?
04:42 PM, 08-Jan-2022
यूपी के सीएम योगी की प्रतिक्रिया
सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा- चुनाव तिथियों के एलान का स्वागत, प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। जनता के आशीर्वाद से दोबारा सरकार बनेगी।
विज्ञापन
04:40 PM, 08-Jan-2022
यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा
चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत है। योगी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया है। भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। पंचायत चुनाव के दौरान सभी ने सपा की गुंडागर्दी देखी है। इसलिए लोगों ने भाजपा को जिताया है।04:36 PM, 08-Jan-2022
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा
10 मार्च को भाजपा का सफाया होगा। सरकार के लोग नियमों का पालन करे। चुनाव आयोग वर्चुअल कार्यक्रम के लिए सहयोग करे। आयोग को सभी दलों को बराबर नजर से देखना चाहिए। आयोग की हर शर्त का पालन होगा।04:28 PM, 08-Jan-2022
उत्तर प्रदेश का सातवां चरण
अधिसूचना 10 फरवरीनामांकन की आखिरी तारीख 17 फरवरी
नामांकन की जांच 18 फरवरी
नाम वापसी 21 फरवरी
मतदान 7 मार्च
04:28 PM, 08-Jan-2022
उत्तर प्रदेश का छठा चरण और मणिपुर का दूसरा चरण
अधिसूचना 4 फरवरीनामांकन की आखिरी तारीख 11 फरवरी
नामांकन की जांच 14 फरवरी
नाम वापसी 16 फरवरी
मतदान 3 मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन
04:28 PM, 08-Jan-2022
उत्तर प्रदेश का पांचवां चरण और मणिपुर का पहला चरण
अधिसूचना 1 फरवरीनामांकन की आखिरी तारीख 8 फरवरी
नामांकन की जांच 9 फरवरी
नाम वापसी 11 फरवरी
मतदान 27 फरवरी
04:27 PM, 08-Jan-2022
उत्तर प्रदेश का चौथा चरण
अधिसूचना 27 जनवरीनामांकन की आखिरी तारीख 3 फरवरी
नामांकन की जांच 4 फरवरी
नाम वापसी 7 फरवरी
मतदान 23 फरवरी
04:26 PM, 08-Jan-2022
उत्तर प्रदेश का तीसरा चरण
अधिसूचना 25 जनवरीनामांकन की आखिरी तारीख 1 फरवरी
नामांकन की जांच 2 फरवरी
नाम वापसी 4 फरवरी
मतदान 20 फरवरी
04:26 PM, 08-Jan-2022
उत्तर प्रदेश का दूसरा चरण और पंजाब, उत्तराखंड, गोवा का पहला चरण
अधिसूचना - 21 जनवरीनामांकन की आखिरी तारीख - 28 जनवरी
नामांकन की जांच - 29 जनवरी
नाम वापसी - 31 जनवरी
मतदान - 14 फरवरी