अब WhatsApp से भी कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट !

सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाटस्ऐप से भी आप जल्द ही पेमेंट कर सकेंगे। व्हाट्सऐप के को-फाउंडर ब्रायन ऐक्टन के मुताबिक व्हाट्सऐप डिजिटल पेमेंस सर्विस में उतरने की तैयार कर रही है। ऐक्टन ने ये बातें शुक्रवार को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात के दौरान कही।
ब्रायन ऐक्टन ने कहा कि व्हाट्सऐप ने अभी तक कमर्शियल मैसेंजिंग में एंट्री नहीं की है, लेकिन अब इसके बारे में विचार किया जा रहा है। वहीं ब्रायन ने फेंक न्यूज के मुद्दे पर कहा कि एक ऐसी ऐप या टूल बननी चाहिए जो फेंक न्यूज को पहचान सके।
यूक्रेन के जान कॉम और ब्रायन ऐक्टन ने साल 2009 में व्हाट्सऐप को लॉन्च किया था। इस समय पूरी दुनिया में व्हाट्सऐप के 1.2 बिलियन एक्टिव यूजर हैं। यदि व्हाट्ऐप यह फीचर लॉन्च करता है तो 1.2 बिलियन को काफी सहूलियत होगी, क्योंकि जाहिर-सी बात है कि यदि आपको एक ही ऐप में सारी सुविधाएं मिल जाएं तो आप दूसरी ऐप नहीं रखेंगे।
बता दें कि 8 साल पूरे होने पर व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स को स्टेटस फीचर का तोहफा दिया है जिसके तहत अब यूजर्स स्टेटस में टेक्स्ट की जगह फोटो, वीडियो और GIF लगा सकते हैं।