लीक हो सकते हैं आपके Whatsapp मैसेज, फेसबुक कर्मी निकाल सकते हैं जानकारी

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Sat, 14 Jan 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp messege are not secure, reveals new study
Whatsapp

    सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप पर मैसेज करना खतरे से खाली नहीं है। द गार्जियन में छपी खबर के अनुसार, एक रिसर्च में सामने आया है कि व्हाट्सऐप का प्रयोग करने वालों के सारे मैसेज और अन्य डाटा को फेसबुक के कर्मचारी पढ़ सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस तरह की इन्क्रिपशन पॉलिसी फेसबुक ने व्हाट्सऐप के लिए तैयार की है, उससे ऐसा हो सकता है।

    सरकार कर सकती है लोगों की जासूसी

    फेसबुक की इस नीति के कारण आशंका जताई जा रही है कि इससे किसी भी देश की सरकार आसानी से लोगों की जासूसी कर सकती है। हालांकि फेसबुक ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। कंपनी का कहना है कि उसने व्हाट्सऐप पर एंड टू एंड इन्क्रिपशन नीति लागू कर रखी है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति किसी का भी मैसेज नहीं पड़ सकता है।

    विज्ञापन

    इस प्रोटोकॉल में बदलाव से हो रहे हैं मैसेज लीक

    whatsapp
    whatsapp

    सिगनल प्रोटोकॉल में बदलाव से हुआ ऐसा संभव

    कैलिफोर्निया यूनिवर्सटी के सिक्युरिटी रिसर्चर टोबिस बॉएल्टर ने गार्जियन को बताया कि फेसबुक ने व्हाट्सऐप के सिगनल प्रोटोकॉल में बदलाव किया है। इस बदलाव की वजह से फेसबुक का कोई भी कर्मचारी व्हाट्सऐप पर सभी मैसेज को आसानी से पढ़ सकता है। अगर कोई सरकार इस तरह की जानकारी मांगती है, तो फेसबुक उसको आसानी से दे सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मैसेज लीक होना निजता का हनन

    वॉट्सऐप
    वॉट्सऐप

    अप्रैल 2016 मे दे दी थी जानकारी

    बॉएल्टर ने बताया कि उन्होने फेसबुक को इस बारे में अप्रैल 2016 में ही जानकारी दे दी थी, लेकिन अभी तक इसको ठीक करने पर किसी तरह कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है। फेसबुक ने तब इनको बताया कि इसकी जानकारी उनके पास भी है और इसे ठीक किया जा रहा है। विश्व में करोड़ों लोग व्हाट्सऐप का प्रयोग मैसेज भेजने और पाने के लिए करते हैं। ऐसे में इस तरह का होना उनकी निजता का हनन है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें