बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म: 10000mAh बैटरी वाले Vivo के नये 5G फोन की सेल शुरू, कितनी है कीमत?

कुलदीप शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीकुलदीप शर्मा
Tue, 20 Oct 2026 01:21 PM IST
सार

वीवो के नए 5G स्मार्टफोन Vivo S2 FE की बिक्री भारत में आज से शुरू हो गई है। इस फोन में 10000mAh की बड़ी बैटरी और पावरफुल फीचर्स मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इस फोन में और क्या खास है।

Vivo S2 FE 5G Sale Starts in India With 10000mAh Battery
वीवो ए2 एफई - फोटो : Amar Ujala Digital

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Vivo S2 FE पेश किया था, जिसकी सेल आज यानी 20 अक्टूबर से आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। यह नया डिवाइस उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है जो बार-बार फोन चार्ज करने की झंझट से मुक्ति चाहते हैं। अगर आप भी लंबे बैटरी बैकअप वाला नया हैंडसेट तलाश रहे है तो ये फोन आपके लिए सही डिवाइज हो सकता है.

    Vivo S2 FE कितनी है कीमत?

    भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उतारा गया है। इसके बेस मॉडल यानी 6GB RAM + 128GB की कीमत 38,999 रुपये तय की गई है. वहीं दूसरा वेरियंट यानी 8GB RAM + 128GB की कीमत 42,999 रुपये तय की गई है। इसे स्टेलर ग्रीन, टाइटन ब्लैक और जेन व्हाइट रंगों में खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी दस प्रतिशत कैशबैक, एक्सचेंज बोनस, Google One स्टोरेज और स्क्रीन प्रोटेक्शन पर विशेष छूट भी दे रही है।

    क्या हैं Vivo S2 FE के स्पेसिफिकेशन्स?

    डिवाइस में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300e 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 8GB तक रैम और 128GB तक की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 3,800 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी शामिल किया गया है।

    बैटरी है सबसे दमदार

    इस फोन का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसकी 10,000mAh क्षमता वाली विशाल बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह पावरफुल बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 68 घंटे तक का कॉलिंग टाइम और लगातार 30 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है। भारी इस्तेमाल के बावजूद यह फोन दिन भर आसानी से आपका साथ निभाने में पूरी तरह सक्षम रहता है।

    सोनी के सेंसर के साथ शानदार कैमरा सेटअप

    • डुअल रियर कैमरा सेटअप:फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन के बैक पैनल पर दो कैमरों का सेटअप दिया गया है।
    • 50MP का मुख्य सेंसर:इसमें प्राइमरी कैमरे के रूप में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 सेंसर मौजूद है।
    • 2MP बोकेह लेंस:शानदार पोर्ट्रेट शॉट्स और बैकग्राउंड ब्लर इफेक्ट के लिए 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस दिया गया है।
    • 32MP फ्रंट कैमरा:खूबसूरत सेल्फी और साफ वीडियो कॉलिंग के लिए सामने की तरफ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
    • IP68 और IP69 रेटिंग:धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 और IP69 की मजबूत वाटर-डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग प्रदान की गई है, जो डिवाइस को टिकाऊ बनाती है।

    कनेक्टिविटी और खरीदारी के विकल्प

    कनेक्टिविटी के मामले में इस फोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4 और USB टाइप-सी जैसे आधुनिक विकल्प शामिल किए गए हैं। ग्राहक इस नए डिवाइस को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे फ्लिपकार्ट और एमेजॉन के साथ-साथ वीवो इंडिया के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल दुकानों से आसानी से खरीद सकते हैं। कम बजट में लंबी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए यह हैंडसेट एक बेहद आकर्षक और फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें