पसीने की बदबू से नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा, अलर्ट करेगी यह डिवाइस

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Sep 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
This devise alert you about your body odour
Kunkun Body

    पसीने की बदबू से आपको शर्मिंदा नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि इसके लिए एक ऐसा मोबाइल डिवाइस आ गई है जो पसीने की बदबू से आपको पहले ही अलर्ट कर देगी। Kunkun Body नाम की इस अनोखे डिवाइस को जापान की एक कंपनी कोनिका मिनोल्टा (Konica Minolta) ने तैयार किया है जो समय-समय पर पसीने के बारे में फोन पर अलर्ट भेजता है।

    ये भी पढ़ेंः नूबिया एम2 प्ले हुआ भारत में लॉन्च, कीमत 9,000 रुपये से कम

    कैसे काम करता है Kunkun Body डिवाइस ?

    Kunkun Body
    Kunkun Body

    कुनकुन बॉडी नाम की डिवाइस मोबाइल के ब्लूटूथ के जरिए कंट्रोल होती है। कुनकुन का मतबल सूंघना होता है। इसकी साइज पॉकेट के बराबर है। इस डिवाइस को बॉडी के जिस हिस्से में पसीना आ रहा है उस तरफ घूमाने पर यह पसीन की बदूब को डिटेक्ट करता है और उसकी सूचना फोन पर भेजता है। यह डिवाइस सिर के नजदीक, कान के पीछे, बगलों में या पैरों की बदबू की पहचान कर सकता है।

    विज्ञापन

    इस खास डिवाइस की कीमत 265 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 16,993 रुपये है। फिलहाल यह डिवाइस जापान में ही उपलब्ध है। बता दें कि जापानी लोग शरीर की बदबू को लेकर काफी परेशान होते हैं। वहां ऑफिस में सबसे पहले इस बात पर ध्यान दिया जाता है कि कर्मचारी के शरीर से बदबू तो नहीं आ रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें