फेसबुक पर अगले 50 साल में जीवित लोगों से ज्यादा होंगे मृत लोगों के अकाउंट

Gaurav Pandey
टेक डेस्क, अमर उजालाGaurav Pandey
Sun, 28 Apr 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन

    फेसबुक पर अगले 50 साल के अंदर जीवित लोगों की तुलना में मृत लोगों के अकाउंट की संख्या ज्यादा हो सकती है। यह जानकारी ऑक्सफोर्ट विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने दी है। यह कयास इस बारे में काफी महत्वपूर्ण है कि अपनी डिजिटल धरोहर को भविष्य में किस तरह रखते हैं।

    एक विश्लेषण में यह अनुमान लगाया गया है कि 2018 के फेसबुक यूजर्स के आधार पर कम से कम 1.4 अरब यूजर्स की साल 2100 से पहले मौत हो जाएगी। इस परिस्थिति में, साल 2070 तक मृत लोगों के अकाउंट जीवित यूजर्स के अकाउंट की संख्या की तुलना में ज्यादा हो सकते हैं।

    विज्ञापन

    ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के डॉक्टरल कैंडिडेट कार्ल ओहमैन ने कहा कि ये आंकड़े इस बारे में नए और मुश्किल सवाल पैदा कर रहे हैं कि इस डाटा पर किसका अधिकार होगा और मृतकों के परिवारों एवं दोस्तों के सबसे बेहतर हित में इसे कैसे रखा जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    साथ ही भविष्य में इतिहासकार अतीत को समझने के लिए इसका किस तरह से उपयोग करेंगे। यदि दुनिया की सबसे बड़े सोशल नेटवर्किंग साइट ने मौजूदा रफ्तार से अपना विस्तार करना जारी रखा, तो मृतक यूजर्स की संख्या सदी के अंत से पहले 4.9 अरब तक पहुंच सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें