Weekly Tech Wrap: ट्विटर डाटा लीक से लेकर फोन की लॉन्चिंग तक, जानें इस सप्ताह टेक में क्या रहा खास
इस रिपोर्ट में हम आपको इस हफ्ते की प्रमुख टेक्नोलॉजी खबरों (Weekly Tech Wrap) जैसे 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से लेकर सोशल मीडिया की उठा-पटक और BGMI बैन से लेकर लेटेस्ट स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तक बहुत सारे टेक्नोलॉजी के प्रमुख इवेंट की जानकारी देंगे।

विस्तार
भारतीय टेक्नोलॉजी बाजार में लगातार एक से बढ़कर एक नए डिवाइस लॉन्च हो रहे हैं। हफ्तेभर भारत में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से लेकर सोशल मीडिया की उठा-पटक तक और BGMI बैन से लेकर लेटेस्ट स्मार्टफोन की लॉन्चिंग तक बहुत सारे टेक्नोलॉजी के इवेंट हुए। यदि आप भी इंटरनेट की दुनिया की सारी टेक डिटेल जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस हफ्ते की प्रमुख टेक्नोलॉजी खबरों की जानकारी के साथ सभी जरूरी टेक अपडेट्स भी देंगे। चलिए जानतें हैं टेक अपडेट्स को...
Twitter Data Leak
25 जुलाई को ट्विटर के करीब 5.4 मिलियन यानी 54 लाख यूजर्स का निजी डाटा लीक हुआ। यह डाटा लीक उसी बग के कारण हुआ था जिसके लिए बग बाउंट प्रोग्राम के तहत zhirinovskiy नाम के हैकर को ट्विटर ने 5,040 डॉलर यानी 4,02,386 रुपये दिए थे। ट्विटर के इस बग के कारण यूजर्स के फोन नंबर, ई-मेल, आईडी, नाम और एड्रेस लीक हुए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर- Twitter Data Leak: 54 लाख यूजर्स का डाटा लीक, इतने लाख रुपये में हो रही बिक्री
सोनी ने लॉन्च की नई स्मार्ट टीवी सीरीज
25 जुलाई को सोनी ने अपनी नई टीवी सीरीज Sony XR OLED A80K TV को भारत में लॉन्च किया। इस टीवी सीरीज के तहत सोनी ने 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच वेरियंट को पेश किया है। Sony XR OLED A80K TV अल्ट्रा एचडी OLED पेनल और कोग्निटिव प्रोसेसर XR के साथ पेश की गई। टीवी में एचडीआर और डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर- सोनी की नई स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च, अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले के साथ मिलेगा थियेटर जैसा मजा
अमेजन की Mega Electronics Days सेल
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की 25 जुलाई से 29 जुलाई तक Mega Electronics Days सेल रही। इस सेल में लैपटॉप, वेयरेवले, हेडफोन, टैबलेट, गेमिंग एसेसिरीज, प्रिंटर, स्पीकर, साउंडबार जैसे प्रोडक्ट पर 50 फीसदी से ज्यादा डिस्काउंट दिया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर- अमेजन की Mega Electronics Days सेल शुरू, इन प्रोडक्ट पर मिल रहा 50 फीसदी से ज्यादा का डिस्काउंट
वीवो इंडिया पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में 25 जुलाई को अपने हलफनामे में कहा कि जांच में वीवो इंडिया पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने के सबूत मिले हैं, जो कि देश की वित्तीय प्रणाली के लिए खतरा है और बड़ा अपराध है। रिपोर्ट पेश करते हुए ईडी ने कहा था कि जांच में वीवो इंडिया पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने के सबूत मिले हैं, जो कि देश की वित्तीय प्रणाली के लिए खतरा है। दरअसर, इस फर्मों पर चीन को पैसा भेजने के आरोप हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर- दिल्ली हाईकोर्ट में ईडी का वीवो पर बड़ा आरोप, कहा- मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल है चीनी कंपनी
भारत में लॉन्च हुआ बहुत सस्ता फोन
आईटेल ने 25 जुलाई को भारत में Itel A23s को 5,299 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया। इस फोन में व्हाट्सएप कॉल को भी रिकॉर्ड किया जा सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर- इस कंपनी ने भारत में लॉन्च किया 5,299 रुपये का फोन, व्हाट्सएप कॉल भी रिकॉर्ड करेगा
5जी स्पेक्ट्रम नीलामी की शुरुआत
भारत में 26 जुलाई से 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू की गई। नीलामी में अब तक 1.5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। साथ ही 5जी के साथ टेलीकॉम मार्केट में अडानी ग्रुप की एंट्री भी होने वाली है। इस नीलामी में देश के कई दिग्गज बिजनेस मैन जैसे मुकेश अंबानी (रिलायंस जियो), सुनील भारती मित्तल (भारती एयरटेल), वोडाफोन-आइडिया और गौतम अडानी (कंपनी अडाणी एंटाप्राइेज) हिस्सा ले रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर- 5G Auction: सिर्फ 5जी नेटवर्क पर ही संभव हैं ये पांच काम, 4G पर सोचना भी 'गुनाह' है
Realme का मेगा इवेंट
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने 26 जुलाई को भारत में अपना मेगा इंवेंट किया। इस इवेंट में कंपनी ने Realme Buds Air 3 Neo, Realme Pad X, Realme Buds Wireless 2S, Realme Smart Keyboard, Realme Pencil, Realme Flat monitor और Realme Watch 3 को भारत में लॉन्च किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर- Realme ने लॉन्च किया नया टैबलेट और पहला मॉनिटर, जानें कीमत और फीचर्स
Google Maps ने भारत में Street View फीचर को किया लॉन्च
एक लंबे इंतजार के बाद गूगल ने 27 जुलाई को Google Street View फीचर को भारत में लॉन्च किया। इससे पहले 2016 में स्ट्रीट व्यू के प्रस्ताव को सरकार ने सुरक्षा कारणों से चलते खारिज कर दिया था। Google Street View की मदद से यूजर्स गूगल मैप्स में पैनोरमिक या आसान शब्दों में कहें तो 360 डिग्री मैप्स देख सकेंगे। भारत में स्ट्रीट व्यू मैप्स के लिए गूगल ने Genesys और Tech Mahindra के साथ साझेदारी भी की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर- Google Maps का Street View फीचर भारत में लॉन्च, बदल जाएगा मैप्स इस्तेमाल का अंदाज
दुनिया की पहली मेडिकल सर्टिफिकेशन वाली स्मार्टवॉच
Xplore Lifestyle ने 27 जुलाई को इस्रायल की एक कंपनी की साझेदारी से अनियमित हार्ट रेट मॉनिटर करने वाली स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग की। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया की पहली ऐसी स्मार्टवॉच है जिसे हार्ट रेट मॉनिटर करने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेशन मिला। इस स्मार्टवॉच का नाम CardiacSense रखा गया। स्मार्टवॉच को यूरोपीय यूनियन MDR और CE 2797 द्वारा मेडिकल रूप से मान्यता भी मिली।
यहां पढ़ें पूरी खबर- हार्ट फेल का अलर्ट पहले ही दे सकती है यह स्मार्टवॉच, मिला है मेडिकल सर्टिफिकेशन
Twitter ने ब्लॉक किए 1,122 लिंक
Twitter ने इस साल जून तक आईटी मंत्रालय के निर्देशों पर 1,122 यूआरएल ब्लॉक किए। यह कार्रवाई आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 69 ए के प्रावधान के तहत हुई थी। बता दें कि साल 2018 में ब्लॉक हुए यूआरएल की संख्या 225, 2019 में 1,041 और 2021 में 2,851 थी। इसकी जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने 27 जुलाई लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर- Twitter की बड़ी कार्रवाई, सरकार के आदेश पर छह महीने में ब्लॉक किए 1,122 लिंक
आईएमसी 2022 की घोषणा
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 28 जुलाई को दक्षिण एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2022 की तारीख की घोषणा की। इस इवेंट को दिल्ली के प्रगति मैदान में 29 दिसंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इंवेंट का थीम न्यू डिजिटल यूनिवर्स रखा गया, जो भारत के लिए स्टार्टअप और डिजिटल इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य पर काम करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर- आईएमसी 2022 की घोषणा, दिल्ली में होगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी इवेंट, जानें तारीख
भारत में BGMI बैन
29 जुलाई को गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप से BGMI अचानक से गायब हो गया था। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार इसे हटाने का आदेश सरकारी की ओर से आया था। आपको बता दें कि 2020 में पबजी को बैन किए जाने के बाद BGMI को पबजी के नए अवतार के रूप में लॉन्च किया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर- BGMI BAN: गूगल प्ले और एपल एप स्टोर से हुआ गायब, क्या सरकार ने इसे भी बैन कर दिया?
17 एंड्रॉयड एप्स में मिला Trojan वायरस
गूगल प्ले स्टोर के कई एप में 29 जुलाई को कई वायरस मिलने की पुष्टि हुई थी। डॉक्टर वेब की मोबाइल एप की जून 2022 की समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अधिकतर एंड्रॉयड मोबाइल एप में ट्रोजन वायरस पाए गए थे। इन 30 एडवेयर ट्रोजन को लगभग 9.89 मीलियन (98.9 लाख) से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड भी कर लिया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर- एंड्रॉयड यूजर्स सावधान: इन 17 एप्स के साथ वापस आया Trojan वायरस, एक झटके में खाली कर देगा
Asus ने लॉन्च किया छोटा और पॉवरफुल फोन
असुस ने 29 जुलाई को भारत में अपने छोटे और पॉवरफुल फोन Asus Zenfone 9 को लॉन्च किया। फोन में 5.9 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर की पॉवर भी दी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर- Asus का धाकड़ स्मार्टफोन लॉन्च, छोटी डिस्प्ले के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स, जानें कीमत
फजीहत के बाद इंस्टाग्राम ने वापस लिया अपना फीचर
इंस्टाग्राम ने टिकटॉक के फीचर को कॉपी करने की फजीहत के बाद 29 जुलाई को इस फीचर को वापस ले लिया। इंस्टाग्राम के इस फीचर की काइली जेनर और किम कार्दशियन जैसी प्रभावशाली हस्तियों ने भी आलोचना की थी। इंस्टाग्राम पर आरोप था कि उसमें टिकटॉक के रील्स-फीड फीचर को कॉपी किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर- हुई फजीहत तो इंस्टाग्राम ने वापस लिया यह फीचर, टिकटॉक की कॉपी करने का था आरोप
वोडाफोन-आइडिया ने की 5G की टेस्टिंग
जियो के बाद 30 जुलाई को वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने भी भोपाल में 5G नेटवर्क का ट्रायल किया। ट्रायल में Vi के नेटवर्क पर 1 जीबीपीएस की स्पीड हासिल हुई। आपको बता दें कि 5जी की टेस्टिंग करने वाला भोपाल, देश का पहला शहर है।
यहां पढ़ें पूरी खबर- वोडाफोन आइडिया ने भोपाल में किया 5G का टेस्ट, मिली 1GBPS की स्पीड
Samsung ने शुरू की प्रीमियम फोन की प्री-बुकिंग
सैमसंग प्रीमियम फोन सीरीज की लॉन्चिंग 10 अगस्त को करने जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने 31 जुलाई से इन फोन की प्री-बुकिंग की घोषणा की। इस फोन को 1,999 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ प्री-बुक किया जा सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर- Samsung Galaxy Z Fold 4 और Flip 4 की प्री-बुकिंग शुरू, जानें कब होंगे लॉन्च