Samsung Galaxy Z Fold 4 और Flip 4 की प्री-बुकिंग शुरू, जानें कब होंगे लॉन्च

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 31 Jul 2022 03:22 PM IST
सार

Samsung Galaxy Z Fold 4 और Samsung Galaxy Z Flip 4 की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। फोन को 31 जुलाई से सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट से 1,999 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ प्री-बुक किया जा सकता है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 4 Flip 4 open for pre-booking features specifications offers
Samsung Galaxy Z Fold 4 - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग की गैलेक्सी जेड सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। सैमसंग अपने प्रीमियम फोन सीरीज की लॉन्चिंग 10 अगस्त को करने जा रहा है। इस इवेंट में सैमसंग के फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 4 और Samsung Galaxy Z Flip 4 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इन फोन की प्री-बुकिंग को लेकर ऑफिसियल घोषणा भी कर दी है। इन फोन को आप 31 जुलाई यानी आज से ही प्री-बुक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं सैमसंग के इस प्री-बुकिंग ऑफर,इवेंट और इन फोन के बारे में।

    क्या है ऑफर?

    सैमसंग अपने प्रीमियम फोन Samsung Galaxy Z Fold 4 और Samsung Galaxy Z Flip 4 को 10 अगस्त को लॉन्च करने वाला है। कंपनी का लॉन्चिंग इवेंट 10 अगस्त को शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। सैमसंग में इस फोन की प्री-बुकिंग की जानकारी लाइव करते हुए कहा कि 31 जुलाई से सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट से 1,999 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ प्री-बुक किया जा सकता है। यूजर्स यदि 1,999 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ प्री-बुकिंग करते हैं तो फोन खरीदने पर उन्हें सैमसंग की तरफ से 5,000 रुपये के अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Z Fold 4 और Flip 4 की संभावित स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग के यह फोन प्रीमियम डिजाइन और पॉवरफुल फीचर्स के साथ आने वाले हैं। इन फोन को लेटेस्ट क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से लेस किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार इन फोन को मल्टीपल कलर वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा, इसमें इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है। साथ ही सैमसंग फोल्डिंग डिस्प्ले के फ्रेम में भी बदलाव कर सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन में भी सैमसंग S-Pen का सपोर्ट दिया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें