Twitter की बड़ी कार्रवाई, सरकार के आदेश पर छह महीने में ब्लॉक किए 1,122 लिंक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 Jul 2022 02:39 PM IST
सार

साल 2018 में ब्लॉक हुए यूआरएल की संख्या 225, 2019 में 1,041 और 2021 में 2,851 थी।

विज्ञापन
Twitter Blocked 1122 URLs in India This Year Up to June on MeitY Directions
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने इस साल जून तक आईटी मंत्रालय के निर्देशों पर 1,122 यूआरएल ब्लॉक की है। इसकी जानकारी बुधवार को राज्य मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी के लिए राजीव चंद्रशेखर ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

    यह कार्रवाई किसी सोशल मीडिया के साइट को सभी के लिए सुरक्षित और जवाबदेह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 69 ए के प्रावधान के तहत हुई है। बता दें कि साल 2018 में ब्लॉक हुए यूआरएल की संख्या 225, 2019 में 1,041 और 2021 में 2,851 थी।

    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम, 2000 की धारा 69ए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा, मित्रवत के हित में किसी भी कंप्यूटर संसाधन में सूचना को ब्लॉक करने का अधिकार देती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में हाल ही में ट्विटर यूजर्स के डाटा लीक की खबर आई है। ट्विटर के करीब 5.4 मिलियन यानी 54 लाख यूजर्स का निजी डाटा बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। री-स्टोर प्राइवेसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स की डाटा की हैकिंग इसी साल 2022 में हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह डाटा लीक उसी बग के कारण हुआ है जिसके लिए बग बाउंट प्रोग्राम के तहत zhirinovskiy नाम के हैकर को ट्विटर ने 5,040 डॉलर यानी 4,02,386 रुपये दिए थे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें