Google Maps का Street View फीचर भारत में लॉन्च, बदल जाएगा मैप्स इस्तेमाल का अंदाज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Jul 2022 03:09 PM IST
सार

गूगल मैप्स का स्ट्रीट व्यू 2016 में ग्लोबली लॉन्च हुआ था और अब 6 साल बाद इसे भारत समेत कई देशों में जारी किया गया है। भारत में स्ट्रीट व्यू मैप्स के लिए गूगल ने Genesys और Tech Mahindra के साथ साझेदारी की है।

विज्ञापन
Google Street View launched in India in 10 Cities Today
Google Street View - फोटो : प्रदीप पाण्डेय/अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल ने एक लंबे इंतजार के बाद Google Street View फीचर को Google Maps के लिए लॉन्च कर दिया है। Google Street View की मदद से यूजर्स गूगल मैप्स में पैनोरमिक या आसान शब्दों में कहें तो 360 डिग्री मैप्स देख सकेंगे। गूगल मैप्स का स्ट्रीट व्यू 2016 में ग्लोबली लॉन्च हुआ था और अब 6 साल बाद इसे भारत समेत कई देशों में जारी किया गया है। भारत में स्ट्रीट व्यू मैप्स के लिए गूगल ने Genesys और Tech Mahindra के साथ साझेदारी की है।

    1,50,000 किलोमीटर सड़क की हुई 360 डिग्री स्कैनिंग

    Google Street View
    Google Street View - फोटो : प्रदीप पाण्डेय/अमर उजाला

    गूगल ने नए फीचर की लॉन्चिंग के साथ बताया है कि गूगल मैप्स में स्ट्रीट व्यू फीचर के लिए 10 शहरों की 1,50,000 किलोमीटर सड़क की 360 डिग्री स्कैनिंग की गई है। इस साल के अंत तक इसे 50 शहरों में किया जाएगा। गूगल के साथ साझेदारी के तहत टेक महिंद्रा ने महिंद्रा की एसयूवी गाड़ियों को कैमरे के साथ उपलब्ध कराया है। बता दें कि स्ट्रीट व्यू के प्रस्ताव को सरकार ने 2016 में सुरक्षा कारणों से खारिज कर दिया था। इन 10 शहरों में बैंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, नासिक, वडोदरा, अहमदनगर और अमृतसर के नाम शामिल हैं।

    विज्ञापन

    गूगल ने कहा है कि भारत में स्ट्रीट व्यू के लिए डाटा कलेक्शन भारतीय पार्टनर की मदद से किया जाएगा। Street View API भी डेवलपर्स के लिए जारी किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत पहला देश है यहां गूगल ने स्ट्रीट व्यू के डाटा के लिए लोकल पार्टनर के साथ साझेदारी की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें