इस कंपनी ने भारत में लॉन्च किया 5,299 रुपये का फोन, व्हाट्सएप कॉल भी रिकॉर्ड करेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Jul 2022 09:55 AM IST
सार

आईटेल ने भारत में Itel A23s को लॉन्च किया है जो कि एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। इसमें क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें LCD डिस्प्ले दी गई है

विज्ञापन
Itel A23s Launched in India with WhatsApp call recording feature price and specifications
Itel A23s - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड करने के लिए फिलहाल सीधे तौर पर कोई विकल्प नहीं है। आमतौर कई लोग व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड करने के लिए थर्ड पार्टी एप की मदद लेते हैं, लेकिन अब इस समस्या का समाधान एक कंपनी ने अपने नए फोन के साथ कर दिया है। आईटेल ने भारत में Itel A23s को लॉन्च किया है जो कि एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। इसमें क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें LCD डिस्प्ले दी गई है। Itel A23s की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड करने की सुविधा दी गई है।

    Itel A23s की कीमत

    Itel A23s
    Itel A23s - फोटो : अमर उजाला

    आईटेल के इस फोन की कीमत 5,299 रुपये रखी गई है और इसे स्काई स्यान, स्काई ब्लैक और ओशन ब्लू में कलर में खरीदा जा सकेगा। इस फोन को एक ही वेरियंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है।

    विज्ञापन

    Itel A23s की स्पेसिफिकेशन

    Itel A23s
    Itel A23s - फोटो : अमर उजाला

    Itel A23s के फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजाइन पुराने एंड्रॉयड फोन जैसी है। किनारे कर्व्ड हैं और वॉल्यूम के साथ पावर बटन राइट साइड में दिए गए हैं। फोन में 5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 480×854 पिक्सल है। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। इसमें Unisoc SC9832E प्रोसेसर है जो कि एक क्वॉडकोर प्रोसेसर है। फोन में एंड्रॉयड 11 Gi एडिशन दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें