Asus का धाकड़ स्मार्टफोन लॉन्च, छोटी डिस्प्ले के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स, जानें कीमत
यह Asus की तरफ से आने वाला छोटा लेकिन पॉवरफुल फोन है। फोन में 5.9 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड असुस ने अपने नए स्मार्टफोन Asus Zenfone 9 को गुरुवार को लॉन्च कर दिया है। यह Asus की तरफ से आने वाला छोटा लेकिन पॉवरफुल फोन है। फोन में 5.9 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर की पॉवर दी गई है। फोन में आपको 16 जीबी तक की रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज भी देखने को मिलेगी।चलिए जानते हैं इस फोन के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Asus Zenfone 9 को मिडनाइट ब्लैक, मूनलाइट व्हाइट, सनसेट रेड और स्टारी ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। फोन के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 799 यूरो (लगभग 64,500 रुपये) है। फोन को 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट और 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में भी लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरियंट को केवल ताइबान में ही खरीदा जा सकता है, जबकि अन्य वेरियंट को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध किया गया है। हालांकि कंपनी अन्य वेरियंट की कीमत की जानकारी भी जल्द जारी करेगी।
Asus Zenfone 9 में 5.9 इंच की फुल एचडी प्लस सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,080x2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन और 1,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है। फोन एंड्रॉयड 12 आधारित ZenUI के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 16 जीबी तक की LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में HDR10, HDR10+, डुअल स्टीरियो स्पीकर और Dirac एचडी साउंड का सपोर्ट भी दिया गया है।