Twitter Data Leak: 54 लाख यूजर्स का डाटा लीक, इतने लाख रुपये में हो रही बिक्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Jul 2022 12:44 PM IST
सार

यह डाटा लीक ट्विटर के एंड्रॉयड यूजर की ऑथराइजेशन प्रोसेस के एक बग के कारण हुआ है। इसी प्रोसेस के जरिए चेक किया जाता है कि उसी नंबर या नाम या ई-मेल आईडी से दूसरा अकाउंट तो नहीं है।

विज्ञापन
Twitter Data leak A Hacker Is Selling Of 5.4 Million People For 30000 dollars
Data leak - फोटो : quickheal

    विस्तार

    ट्विटर यूजर्स का डाटा एक बार फिर से लीक हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर के करीब 5.4 मिलियन यानी 54 लाख यूजर्स का निजी डाटा बिक्री के लिए उपलब्ध है। री-स्टोर प्राइवेसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स की डाटा की हैकिंग इसी साल 2022 में हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह डाटा लीक उसी बग के कारण हुआ है जिसके लिए बग बाउंट प्रोग्राम के तहत zhirinovskiy नाम के हैकर को ट्विटर ने 5,040 डॉलर यानी 4,02,386 रुपये दिए थे।

    जनवरी में सामने आए ट्विटर के इस बग के कारण यूजर्स के फोन नंबर, ई-मेल, आईडी, नाम और एड्रेस लीक हुए थे। यह डाटा लीक ट्विटर के एंड्रॉयड यूजर की ऑथराइजेशन प्रोसेस के एक बग के कारण हुआ है। इसी प्रोसेस के जरिए चेक किया जाता है कि उसी नंबर या नाम या ई-मेल आईडी से दूसरा अकाउंट तो नहीं है।

    विज्ञापन

    एक हैकर ने इस खामी का उसी दौरान फायदा उठा लिया था जब इसे फिक्स नहीं किया गया था और लाखों यूजर्स का डाटा बिक्री के लिए उपलब्ध है। हैकर ने डाटा को बिक्री के लिए हैकर्स फोरम पर उपलब्ध करा दिया है। इस डाटा लीक में यूजर्स के पासवर्ड शामिल नहीं हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी Cleartrip पर बड़े साइबर अटैक की खबर आई थी। इस अटैक के बाद Cleartrip के यूजर्स का डाटा डार्क वेब पर बिक रहा था। इस डाटा लीक के संबंध में क्लियरट्रिप ने ग्राहकों को एक ईमेल भेजा था जिसमें क्लियरट्रिप ने कहा,"आपको सूचित किया जाता है कि सुरक्षा में सेंधमारी हुई है और हैकर की पहुंच क्लियरट्रिप के आंतरिक सिस्टम तक हैकर्स की पहुंच हो गई है।" कंपनी ने ईमेल में कहा है कि इस डाटा लीक में यूजर्स की केवल प्रोफाइल की जानकारी लीक हुई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें