Xiaomi का शॉपिंग ऐप भारत में लांच, खरीद सकेंगे चीन में बिकने वाले सामान

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना एक शॉपिंग ऐप लांच किया है। शाओमी के इस शॉपिंग ऐप का नाम ShareSave है जिसे यूजर्स गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। शाओमी के शेयरसेव ऐप के जरिए भारतीय ग्राहक चीन में बिकने वाले उन सामान की खरीदारी कर सकेंगे जो भारत में उपलब्ध नहीं हैं।
वहीं इस ऐप में यह भी सुविधा है कि यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ मिलकर खरीदारी करते हैं तो आपको बंपर छूट भी मिलेगी, हालांकि इस ऐप को फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही लांच किया गया है। साथ ही इस ऐप की कोई वेबसाइट नहीं है, ऐसे में आप सिर्फ ऐप के जरिए ही शॉपिंग कर सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः Republic Day की सबसे बड़ी सेल, 1 साल की वारंटी के साथ 9,499 रुपये में iPhone
चाइनीज एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट्स को खरीद सकेंगे भारतीय यूजर
Xiaomi ने इस ऐप की लांचिंग के साथ कहा है कि इस ऐप की मदद से भारत के लोग चीन में बिकने वाले एक्सक्लूसिव सामान को भारत में खरीद सकेंगे। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ब्लॉग में दी है। इस ऐप को लेकर कंपनी ने कहा है कि इसमें आपको शॉपिंग के तीन विकल्प मिलेंगे जिनमें पेयर-अप, ड्रॉप और किकस्टार्ट शामिल हैं।
इनमें से पेयर-अप मोड में आप फ्रेंड्स या फैमिली मेंबर्स के साथ छूट के साथ खरीदारी कर सकते हैं। ऐसे में आप दोनों को छूट मिलेगी। वहीं ड्रॉप में जितने लोग आपकी टीम में शामिल होंगे किसी प्रोडक्ट की कीमत उतनी ही कम होगी।