X हुआ ठप: भारत समेत कई देशों में हजारों यूजर्स परेशान, नहीं लोड हो रहा प्लेटफॉर्म

Suyash Pandey
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीेSuyash Pandey
Mon, 22 Jun 2026 07:53 PM IST
सार

X Down:

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में बड़ा वैश्विक आउटेज देखने को मिल रहा है। भारत समेत दुनियाभर में कई लोगों ने इस दिक्कत को लेकर डाउनडिटेक्टर वेबसाइट पर रिपोर्ट किया है।

विज्ञापन
X Suffers Major Global Outage: Thousands of Users Reported Issues
एक्स डाउन - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में एक बड़ी आउटेज देखने को मिल रही है। इसके चलते यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत में भी कई यूजर्स ने एक्स के ठीक से काम न करने की शिकायत कर रहे हैं। इंटरनेट पर वेबसाइट्स के काम करने पर नजर रखने वाली मशहूर साइट डाउनडिटेक्टर पर आउटेज की शिकायतों में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

    कई देशों में यूजर्स की आ रही शिकायतें

    डाउनडिटेक्टर पर कई देशों के यूजर्स ने लगातार शिकायतें की हैं। अगर अमेरिका की बात करें तो स्थानीय समयानुसार सुबह के 10:25 तक 35 हजार से ज्यादा लोगों ने शिकायतें दर्ज की हैं। वहीं भारत में स्थानीय समयानुसार शाम 7:44 तक 1,400 यूजर्स ने एक्स डाउन होने की शिकायत की। फ्रांस में स्थानीय समयानुसार 4:35 तक 3,500 से ज्यादा यूजर्स ने एक्स डाउन होने की शिकायत की।

    विज्ञापन

    एप में किस चीज की आ रही है दिक्कत?

    अगर वेबसाइट डाउन होने की आकड़ों पर नजर रखने वाली डाउनडिटेक्टर वेबसाइट की मानें तो सबसे ज्यादा यूजर्स ने एप में दिक्कतों का सामना किया। साथ ही फीड और टाइमलाइन के साथ भी दिक्कतें आ रही हैं। अगर वेबसाइट की बात करें तो ये तुलनात्मक रूप से एप से कम है। लेकिन यूजर्स यहां भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें