WhatsApp ने शेयर किया भारत के गलत नक्शे वाला वीडियो, केंद्रीय मंत्री ने लगाई फटकार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 31 Dec 2022 05:13 PM IST
सार

व्हाट्सएप की इस हरकत पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने WhatsApp को फटकार लगाई है और वीडियो को ठीक करने को कहा है। इससे पहले भी मंत्री ने भारत के गलत मानचित्र को साझा करने के लिए जूम के सीईओ एरिक युआन की क्लास लगाई थी।

विज्ञापन
WhatsApp tweets video with incorrect India map union minister reacted
WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारत का नक्शा गलत तरीके से दिखाया गया है। वीडियो में जम्मू-कश्मीर के हिस्से के साथ छेड़छाड़ की गई है। व्हाट्सएप की इस हरकत पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने WhatsApp को फटकार लगाई है और वीडियो को ठीक करने को कहा है। इससे पहले भी मंत्री ने भारत के गलत मानचित्र को साझा करने के लिए जूम के सीईओ एरिक युआन की क्लास लगाई थी।

    राजीव चंद्रशेखर ने व्हाट्सएप के वीडियो पर रिप्लाई करते हुए कहा है, "प्रिय @WhatsApp - आपसे अनुरोध है कि आप भारत के मैप की गलती को यथाशीघ्र ठीक करें। सभी प्लेटफॉर्म जो भारत में व्यापार करते हैं या भारत में व्यापार करना जारी रखना चाहते हैं, उन्हें सही मैप का इस्तेमाल करना चाहिए।"

    विज्ञापन

    इससे पहले 28 दिसंबर को ही मंत्री ने जूम के सीईओ एरिक युआन को इसके लिए टोका था। जूम के सीईओ नेअपने ट्विटर हैंडल पर भारत का गलत नक्शा शेयर किया था। चंद्रशेखर ने व्हाट्सएप के आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया गया है जिसमें यूजर्स को 24 घंटे नए साल की पूर्व संध्या लाइव स्ट्रीम के बारे मेंजनकारी दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें