WhatsApp पर चल रहा है बहुत बड़ा स्कैम, सतर्क रहें नहीं तो आपके नंबर से कोई और इस्तेमाल करेगा एप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 28 May 2020 08:32 PM IST
सार
विज्ञापन
WhatsApp Scam Scammers Pose as WhatsApp Technical Team to Steal Verification Codes
WHATSAPP SCAM - फोटो : wabetainfo

    विस्तार

    इंस्टेंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर फर्जी खबरों की भरमार लगी रहती है। इसे रोकने के लिए कंपनी हर कुछ दिन पर नया फीचर जारी करती है, लेकिन बावजूद इसके व्हाट्सएप पर फर्जी खबरों का मयाजाल बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण के दौर में सूचना आदान-प्रदान और वीडियो कॉलिंग को लेकर व्हाट्सएप के ट्रैफिक में भारी इजाफा देखने को मिला है लेकिन इसी बीच कुछ ठग भी लोगों को चूना लगाने के लिए सक्रिय हो गए हैं।

    Navarro नाम के एक यूजर को एक अनजान नंबर से मैसेज मिला है जिसमें हैकर ने उनसे व्हाट्सएप अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए छह अंकों का कोड मांगा। यह वही कोड है जो व्हाट्सएप पर अकाउंट बनाते समय वेरिफिकेशन के लिए यूजर के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के रूप में आता है। हैकर ने दावा किया था कि वह व्हाट्सएफ की टेक्निकल सपोर्ट का है। कमाल की बात है कि हैकर ने लोगों को गुमराह करने के लिए अपनी डीपी में व्हाट्सएप के लोगो को इस्तेमाल किया है।.

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें