WhatsApp Update: ऑनलाइन इंडिकेटर समेत एक साथ आए कई फीचर्स, देखें पूरी लिस्ट
इंडिकेटर मिलेगा जिससे यह पता चलेगा कि कौन-कौन यूजर इस समय बातचीत के लिए उपलब्ध हैं। इसके साथ ही Tappable Reactions फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे मैसेज पर की गई सभी प्रतिक्रियाएं देखी जा सकती हैं और यूजर अपनी पसंद की प्रतिक्रिया को टैप करके तुरंत रिप्लाई कर सकते हैं।

विस्तार
WhatsApp ने Android और iOS यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स का एलान किया है, जो चैट, वॉइस कॉल, वीडियो कॉल और चैनल्स के अनुभव को और भी बेहतर बनाएंगे। Meta के इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के अनुसार, अब ग्रुप चैट में "Online" इंडिकेटर मिलेगा जिससे यह पता चलेगा कि कौन-कौन यूजर इस समय बातचीत के लिए उपलब्ध हैं। इसके साथ ही Tappable Reactions फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे मैसेज पर की गई सभी प्रतिक्रियाएं देखी जा सकती हैं और यूजर अपनी पसंद की प्रतिक्रिया को टैप करके तुरंत रिप्लाई कर सकते हैं।
- ग्रुप चैट में 'Online' इंडिकेटर-इस नए फीचर की मदद से यूजर अब रियल टाइम में जान पाएंगे कि उनके ग्रुप में कौन-कौन लोग ऑनलाइन हैं और बात करने के लिए उपलब्ध हैं।
- हाइलाइट्स के लिए नोटिफिकेशन सीमित करें-अब यूजर यह तय कर सकते हैं कि उन्हें केवल मेंशन, रिप्लाई और सेव किए गए कॉन्टेक्ट्स से आए मैसेज की ही नोटिफिकेशन मिले।
- ईवेंट से जुड़ी नई सुविधाएं-अब सिर्फ ग्रुप में ही नहीं, बल्कि 1:1 चैट में भी ईवेंट बनाए जा सकते हैं। RSVP ऑप्शन में अब ‘Maybe’ विकल्प जोड़ा गया है। यूजर अब प्लस वन (Plus One) इनवाइट भेज सकते हैं, साथ ही समाप्ति की तारीख और समय भी जोड़ सकते हैं। ईवेंट को चैट में पिन किया जा सकता है।
- Tappable Reactions-यूजर्स अब देख सकते हैं कि दूसरों ने किस रिएक्शन का इस्तेमाल किया है और उसी रिएक्शन पर टैप कर सकते हैं ताकि तुरंत वही प्रतिक्रिया दी जा सके।
- चैनल्स के लिए वीडियो नोट्स और वॉइस ट्रांसक्रिप्ट-अब WhatsApp चैनल्स में 60 सेकंड तक के वीडियो नोट्स साझा किए जा सकते हैं। वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट की सुविधा भी अब उपलब्ध है, जिससे ऑडियो मैसेज को टेक्स्ट में पढ़ा जा सकता है।
- QR कोड से चैनल इनवाइट-चैनल एडमिन अब एक QR कोड जनरेट करके अन्य यूज़र्स को चैनल से आसानी से जोड़ सकते हैं।
- फायदे की बात: BSNL ने लॉन्च किया गजब का प्लान, कीमत कम, 70GB डाटा और भी बहुत कुछ
- OpenAI: CEO सैम ऑल्टमैन का बड़ा बयान, अब ChatGPT याद रखेगा आपकी 'कुंडली'
- टॉयलेट में फोन इस्तेमाल करने के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप
- SuperGrok: एलन मस्क का बड़ा एलान, छात्रों के लिए फ्री कर दिया सुपरग्रोक, जानें क्या है ऑफर