WhatsApp का नया अपडेट, ग्रुप कॉल में किसी खास को अब कर सकेंगे म्यूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Jun 2022 10:39 AM IST
सार

पहले एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को लास्ट सीन और प्रोफाइल फोटो की प्राइवेसी सेटिंग्स में Everyone, My Contacts और Nobody का विकल्प दिखते थे

विज्ञापन
WhatsApp now lets you mute individual users during group calls details here
WhatsApp update - फोटो : amarujala

    विस्तार

    WhatsApp ने पिछले कुछ महीनों में कई सारे फीचर्स जारी किए हैं। अब कंपनी ने ग्रुप कॉल में किसी एक मेंबर को म्यूट करने का विकल्प दे दिया है। इसकी जानकारी सबसे पहले एंड्रॉयड सेंट्रल ने दी है। इसका फायदा यह होगा कि ग्रुप कॉल के दौरान यदि कोई खुद का माइक बंद करना भूल जाता है तो एडमिन मेंबर को म्यूट कर सकेगा।

    इस तरह के फीचर्स पहले से ही जूम और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसे वीडियो कॉलिंग एप्स में हैं। बता दें कि अब आप व्हाट्सएप वॉयस कॉल में 32 लोगों को एक साथ शामिल कर सकेंगे। इसके अलावा ग्रुप कॉल के लिए एक और बड़ा फीचर आ रहा है जिसके बाद यदि पहले से चल रहे किसी ग्रुप में ज्वाइन करता है तो सभी लोगों को ज्वाइन करने वाले का बैनर दिखेगा। इससे पहले हाल ही में व्हाट्सएप ने एक नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद आप अपनी प्रोफाइल फोटो और लास्ट सीन को चुनिंदा कॉन्टेक्ट नंबर से छिपा सकेंगे।

    विज्ञापन

    पहले एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स को लास्ट सीन और प्रोफाइल फोटो की प्राइवेसी सेटिंग्स में Everyone, My Contacts और Nobody का विकल्प दिखते थे और अब चौथे विकल्प के रूप में My Contacts Except को जोड़ा गया है। इस विकल्प पर क्लिक करके यूजर्स को खास कॉन्टेक्ट को चुन सकते हैं जिन्हें प्रोफाइल फोटो और लास्ट सीन नहीं दिखेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें