Update: WhatsApp में आ रहा नया फीचर, जल्द ही वेब से भी अपडेट कर सकेंगे स्टेटस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Dec 2023 02:50 PM IST
सार

WhatsApp अब एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद WhatsApp के वेब वर्जन से भी स्टेटस अपडेट किया जा सकेगा। WhatsApp ने इस नए फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर शुरू कर दी है।

विज्ञापन
WhatsApp Begins Testing Ability to Share Status Updates From Web Interface
whatsapp web - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आपको भी व्हाट्सएप पर एक ही डिवाइस से स्टेटस अपडेट करने में परेशानी है तो आपके लिए गुड न्यूज है। WhatsApp अब एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद WhatsApp के वेब वर्जन से भी स्टेटस अपडेट किया जा सकेगा। WhatsApp ने इस नए फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर शुरू कर दी है।

    जो यूजर्स पहले से ही बीटा यूजर्स हैं वे अपने एप और वेब पर इस फीचर को देख सकते हैं। यह फीचर व्हाट्सएप के कंपेनियन मोड का ही एक हिस्सा है जो यूजर्स को एक ही अकाउंट को चार अलग-अलग डिवाइस पर लॉगिन का ऑप्शन देता है। इस मोड में प्राइमरी फोन का इंटरनेट से कनेक्ट होना जरूरी नहीं है।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप इस नए फीचर को व्हाट्सएप वेब के बीटा वर्जन 2.2353.59 पर देखा गया है। इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है। नया फीचर उन चारों डिवाइस पर काम करेगा जिनमें आपने अपने प्राइमरी अकाउंट को लॉगिन किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप यूजर्स अपने लैपटॉप या कंप्यूटर से भी स्टेटस अपडेट कर सकेंगे। नए फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.24.1.4 पर देखा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल केवल प्राइमरी डिवाइस और मोबाइल से ही व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें