WhatsApp Update: जल्द ही बदलने वाला है व्हाट्सएप का लुक, जानें क्या होगा खास

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 02 Sep 2023 09:57 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp का यूजर इंटरफेस और टॉप एप बार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नई डिजाइन के रिलीज होने के बाद टॉप बार व्हाइट कलर में दिखेगा।

WhatsApp Android App to Get New Interface With White Top App Bar
WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग एप WhatsApp में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp का यूजर इंटरफेस और टॉप एप बार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नई डिजाइन के रिलीज होने के बाद टॉप बार व्हाइट कलर में दिखेगा।

    इसके अलावा पूरे एप का इंटरफेस ग्रीन होगा। नई डिजाइन की टेस्टिंग एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.23.18.18 पर हो रही है, हालांकि फिलहाल यह सभी बीटा टेस्टर को नजर नहीं आ रहा है। इसकी जानकारी व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाली साइट WABetaInfo ने दी है।

    नए अपडेट के लिए WhatsApp के बीटा वर्जन को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। नई डिजाइन का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। नई डिजाइन का अपडेट कब जारी होगा, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    आपको याद दिला दें कि हाल ही में WhatsApp ने एचडी वीडियो और एचडी फोटो सेंड करने का फीचर जारी किया है। अब आप व्हाट्सएप पर एचडी फोटो भेज सकते हैं और 720 पिक्सल यानी एचडी वीडियो भी भेज सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें