ChatGPT: चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने वालों की आई मौज, अब बिना चिंता किए करें चैटिंग

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 21 May 2024 12:25 PM IST
सार

अगर आप चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक काम की खबर सामने आई है। चैटजीपीटी का नया फीचर यूजर्स को बिना किसी टेंशन के चैटिंग करने का अवसर देगा। आगे खबर में जानिए क्या है नए अपडेट की पूरी डिटेल।

विज्ञापन
What is temporary chat on ChatGPT and how to use it know the detail
ChatGPT - फोटो : Freepik

    विस्तार

    दुनिया का सबसे ज्यादा मशहूर चैटबॉट यानी चैटजीपीटी ने बाजार में आने के बाद काफी तेजी से अपने ग्राहक जोड़े। साथ ही बहुत अच्छी गति से लोकप्रियता भी हासिल की। चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने इसमें कई सारे बदलाव किए हैं। हालांकि, वक्त के साथ इसमें प्राइवेसी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हुए। ये जेनरेटिव एआई चैटबॉट मॉडल यूजर्स द्वारा डाले गए डेटा के जरिए अपने आप में सुधार करता है। इस तरह से यूजर्स का डेटा सीधे तौर पर एआई मॉडल के पास जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी प्राइवेसी को लेकर ज्यादा चिंतित रहते हैं तो चैटजीपीटी का नया फीचर आपके काम का हो सकता है। जानें क्या है चैटजीपीटी का टेम्परेरी चैट फीचर।

    दरअसल ओपनएआई का चैटजीपीटी टेम्परेरी चैट फीचर यूजर्स की चैट को बिल्कुल निजी रखेगा। ओपनएआई के मुताबिक, ये फीचर डेस्कटॉप और एप वर्जन दोनों में उपलब्ध है। इसके साथ ही यूजर्स की चैट हिस्ट्री भी रिकॉर्ड नहीं की जाएगी। ओपनएआई ने दावा किया है कि यूजर्स की टेम्परेरी चैट को एआई मॉडल की ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हालांकि, कंपनी ने ये बताया है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूजर्स की चैट्स की कॉपी को 30 दिनों के लिए रखा जाता है।

    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चैटजीपीटी का टेम्परेरी चैट फीचर लगभग वेब के इनकॉगनिटो फीचर की तरह ही काम करता है। दोनों ही विकल्पों में हिस्ट्री को रिमूव कर दिया जाता है। यहां पर आपको बता दें कि चैटजीपीटी का ये फीचर फ्री और सब्सक्रिप्शन वाले दोनों यूजर्स के लिए मुफ्त और आसानी से उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें