Truecaller का नया एप लीक कर रहा था लाइव लोकेशन, भारतीय हैकर ने किया खुलासा

विस्तार
पिछले सप्ताह ही ट्रूकॉलर ने अपना नया एप Truecaller Guardians लॉन्च किया है। Guardians को इस तरीके से डिजाइन किया गया है जिसकी मदद से लोग एक-दूसरे की लाइव लोकेशन देख सकते हैं। ट्रूकॉलर ने इस एप को परिवार की सुरक्षा के लिए लॉन्च किया है लेकिन लॉन्चिंग के साथ ही Truecaller Guardians विवादों में आ गया है।
Truecaller Guardians में एक बड़ा बग था जिसका फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के अकाउंट को अपने कंट्रोल में ले सकते थे। ट्रूकॉलर के इस नए एप के बग का खुलासा भारतीय एथिकल हैकर और सिक्योरिटी रिसर्चर आनंद प्रकाश ने किया। आनंद ने कंपनी को भी इसके बारे में जानकारी दी जिसके बाद कंपनी ने बग को फिक्स कर लिया है और अब कोई खतरा नहीं है।
ये भी पढ़ें: Truecaller ने लॉन्च किया कमाल का नया एप, रख सकेंगे अपनों पर पल-पल नजर
Truecaller Guardians एप के जरिए आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं। इस लाइव लोकेशन के साथ फोन की बैटरी और नेटवर्क की स्थिति की भी जानकारी लाइव शेयर होती है। इसके अलावा इसमें एक इमरजेंसी बटन भी है।
प्रकाश आनंद के मुताबिक Truecaller Guardians एप के API में एक बग था जिसका फायदा उठाकर कोई भी हैकर आपके मोबाइल नंबर से आपके अकाउंट में लॉगिन कर सकता था। इसके बाद हैकर का कंट्रोल आपके पूरे अकाउंट पर हो जाता और वह खुद को आपके ट्रूकॉलर अकाउंट के ट्रस्टेड (भरोसेमंद) कॉन्टेक्ट के रूप में सेव कर सकता था। ट्रूकॉलर ने अपने एक बयान में कहा है कि यह बग डेवलपमेंट कॉन्फिग्रेशन में था, लेकिन गलती से यह रोलआउट हो गया था।
- काम की खबर: सिर्फ 299 रुपये में खोलें 'बैंक अकाउंट', हर महीने मिलेंगे जबरदस्त फायदे
- Oppo F19 Pro+, Oppo F19 Pro भारत में हुए लॉन्च, मिलेगा 5जी का सपोर्ट
- उलझन: ट्राई का नया नियम बना मुसीबत, ओटीपी नहीं आने से हजारों लोग परेशान
- Redmi Note 10 Pro Max First Impressions: कैसा है 108MP वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन