Telegram: आया गजब का फीचर, लिंक खोलने के लिए एप को स्विच करने की नहीं होगी जरूरत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Jan 2025 11:17 AM IST
सार

इससे बार-बार दूसरे एप पर जाने और फिर वापस टेलीग्राम पर आने का झंझट खत्म हो जाएगा। साथ ही फोल्डर में अब कस्टम इमोजी का सपोर्ट दिया गया है, जिससे प्रीमियम उपयोगकर्ता अपने फोल्डर्स को और अधिक मजेदार बना सकते हैं।

विज्ञापन
Telegram Amazing feature comes there will be no need to switch the app to open the link.
Telegram App - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    यदि आप भी टेलीग्राम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। टेलीग्राम ने यूजर्स को बिना एप स्विच किए ब्राउजर पर जाने के लिए खास फीचर लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इन-एप कैमरे में अब क्यूआर कोड स्कैनिंग सपोर्ट डिफॉल्ट किया है। इस फीचर के जरिए उपयोगकर्ता लिंक को किसी भी ब्राउजर पर बिना एप को स्विच किए ही खोल सकते हैं।

    इससे बार-बार दूसरे एप पर जाने और फिर वापस टेलीग्राम पर आने का झंझट खत्म हो जाएगा। साथ ही फोल्डर में अब कस्टम इमोजी का सपोर्ट दिया गया है, जिससे प्रीमियम उपयोगकर्ता अपने फोल्डर्स को और अधिक मजेदार बना सकते हैं। अब एप पर आधिकारिक थर्ड-पार्टी सेवाओं के यूजर्स खातों और चैट्स को अतिरिक्त वेरिफिकेशन आइकन मिलेगा और नाम के सामने छोटे लोगो के रूप में दिखेगा।

    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही टेलीग्राम ने कुछ दिन पहले ही नए साल में एक साथ कई सारे फीचर्स लॉन्च किए हैं जिसके बाद इंस्टेंट मैसेजिंग एप ने यूजर्स को प्राप्त गिफ्ट्स को कलेक्टिबल्स में बदलने की सुविधा दी है, जिनमें खास विशेषताएं होती हैं और जिन्हें दूसरों को ट्रांसफर किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें