एपल ने लॉन्च किया SharePlay, वीडियो कॉल पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे गेम और मूवी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 19 Nov 2021 01:37 PM IST
सार

एपल का शेयरप्ले एपल टीवी प्लस, म्यूजिक और फिटनेसप्लस के साथ उपलब्ध है यानी इनके वीडियो और क्लिप आप दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे। आजकल वीडियो कॉलिंग ट्रेंड में है, खासकर कोरोना काल में।

विज्ञापन
SharePlay is now available on FaceTime call a new way to share experiences with friends and family of games and movie
SharePlay - फोटो : apple

    विस्तार

    एपल ने आखिरकार अपने बहप्रतिक्षित फीचर SharePlay को लॉन्च कर दिया है। SharePlay का अपडेट iOS 15.1 और iPadOS 15.1 के साथ जारी किया है। SharePlay की मदद से आप फिल्म और म्यूजिक को वीडियो कॉल के जरिए अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे। SharePlay की मदद से आप एपल के फेसटाइम एप से गेम और मूवी शेयर कर सकेंगे। SharePlay के साथ वीडियो कॉलिंग एप पर मूवी या गेम स्ट्रीमिंग की सर्विस देने वाली एपल दुनिया की पहली कंपनी बन गई है।

    एपल का शेयरप्ले एपल टीवी प्लस, म्यूजिक और फिटनेसप्लस के साथ उपलब्ध है यानी इनके वीडियो और क्लिप आप दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे। आजकल वीडियो कॉलिंग ट्रेंड में है, खासकर कोरोना काल में। यदि आप कोई म्यूजिक सुन रहे हैं या कोई फिटनेस वीडियो देख रहे हैं और आपको लगता है कि उसे आपको अपने दोस्त के साथ भी शेयर करना चाहिए तो SharePlay की मदद से आप ऐसा आसानी से कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    SharePlay की मदद से आप फेसटाइम एप के जरिए NBA गेम, Twitch, TikTok, Night Sky आदि को दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे। एपल के एप स्टोर पर उन एप्स की लिस्ट भी जारी हो गई है जिनके साथ SharePlay का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शेयरप्ले पर कुछ भारतीय डेवलपर्स के एप भी सपोर्ट करेंगे। इनमें पहला नाम Food Book Recipes एप का है। यह एक रेसिपी एप है जिसके साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट दिया गया है। इस एप में तमाम तरह के व्यंजन और उन्हें तैयार करने के तरीके बताए गए हैं। भारतीय एप की लिस्ट में Rhymelo और Chaarana का भी नाम है जो कि क्रमशः सॉन्ग राइटिंग और फिटनेस ट्रैकिंग एप्स हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें