PUBG India: नए नाम से भारत में लॉन्च हो सकता है पबजी, जानें जरूरी बातें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 May 2021 11:39 AM IST
सार

कहा जा रहा है कि पबजी मोबाइल की भारत में लॉन्चिंग Battlegrounds Mobile India के नाम से हो सकती है।

विज्ञापन
pubg mobile india launch date PUBG Mobile India may launch as Battlegrounds Mobile India
pubg India - फोटो : pubg India YOUTUBE

    विस्तार

    पिछले साल सितंबर में भारत सरकार ने एक साथ पबजी मोबाइल समेत 180 गेम्स और एप्स पर बैन लगा दिए थे, उसके बाद से ही PUBG Mobile की भारत में वापसी की बातें हो रही हैं। अभी तक करीब 50 बार PUBG Mobile की भारत में लॉन्चिंग को लेकर लीक रिपोर्ट आई होंगी लेकिन उसकी ना आधिकारिक पुष्टि हुई और ना ही पबजी मोबाइल को अभी तक भारत में लॉन्च किया गया।

    अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि PUBG Mobile को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा, हालांकि लॉन्चिंग तारीख अभी भी एक राज ही है। नई रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि पबजी मोबाइल की भारत में लॉन्चिंग Battlegrounds Mobile India के नाम से हो सकती है। कंपनी ने फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल का नाम भी बदल दिया है।

    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले सप्ताह ही PUBG मोबाइल इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक टीजर जारी किया गया था लेकिन बाद में उसे डिलीट भी कर दिया गया। डिलीट होने से पहले कई यूजर्स ने वीडियो को देखा है और स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Krafton ने PUBG मोबाइल के री-लॉन्च का टीजर इंस्ट्गारम पर भी जारी किया था जिसके साथ “All New PUBG MOBILE coming to India. Share with your Squadmates NOW!” कैप्शन इस्तेमाल किया गया था। कुछ महीने कंपनी ने अपने एक बयान में कहा था कि वह स्थानीय सरकार की नियमों के मुताबिक डाटा की सिक्योरिटी करेगी। साथ ही डाटा को भी स्थानीय डाटा सेंटर में ही स्टोर किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें