Google Photos: अब गूगल फोटोज में भी मिलेगा Gemini का सपोर्ट, हो रही है टेस्टिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Apr 2025 02:24 PM IST
सार

स्पेसिफिक इमेज ढूंढना-

यूजर्स सामान्य भाषा में कोई भी सवाल लिख सकते हैं, जैसे “पिछली गर्मियों की मेरी फोटोज दिखाओ” या “मेरी हाल की सेल्फीज दिखाओ।” इसके बाद Gemini आपके Google Photos को स्कैन कर सही फोटो सामने पेश करेगा।

विज्ञापन
Now Gemini support will be available in Google Photos as well, testing is going on
Google Photos - फोटो : Google

    विस्तार

    Google ने अपने Gemini एप में Google Photos का इंटीग्रेशन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में ही पब्लिक रिलीज की पुष्टि की थी। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स अब Gemini से अपनी फोटोज से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं, जैसे किसी खास फोटो को ढूंढना या फोटो के अंदर मौजूद जानकारी हासिल करना। इस सुविधा को सबसे पहले Google I/O 2024 इवेंट में ‘Ask Photos’ नाम से पेश किया गया था। गूगल पहले ही Photos एप में इस फीचर का एक वर्जन जोड़ चुका है।

    अब Gemini एप और Google Photos का इंटीग्रेशन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है, हालांकि अमर उजाला की टीम ने चेक किया तो यह फीचर अभी तक उपलब्ध नहीं था, क्योंकि गूगल अक्सर अपने अपडेट्स को फेज वाइज जारी करता है, इसलिए सभी डिवाइसेज तक पहुंचने में कुछ सप्ताह लग सकते हैं।

    विज्ञापन

    एंड्रॉयड यूजर्स को सबसे पहले Gemini एप में जाना होगा, ऊपर दाईं ओर प्रोफाइल आइकन पर टैप करना है और फिर ‘Apps’ मेन्यू में जाना होगा। पहले इसे ‘Extensions’ कहा जाता था। अब इस लिस्ट में Google Photos का ऑप्शन दिखेगा। बस आपको टॉगल बटन को ऑन करना है, जिससे AI चैटबॉट और Google Photos एप आपस में कनेक्ट हो जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें