मैजिक कॉल वॉइस चेंजर ऐप की सहायता से आवाज बदलकर करें दोस्तों के साथ मस्ती

दोस्तों के साथ मस्ती या मजाक करना किसे पसंद नहीं और सबसे अधिक मजा तो तब आता है जब हम उनके साथ प्रैंक करते हैं। हाल ही में ब्लैक एंड ग्रीन नामक कंपनी ने एक ऐसा ही बेहतरीन ऐप बनाया है, जिसका प्रयोग कर आप बड़ी आसानी से अपनी आवाज बदल सकते हैं और कॉल कर अपने दोस्तों के साथ कर सकते हैं मस्ती। मैजिक कॉल वॉइस चेंजर ऐप एक रियल-टाइम आवाज परिवर्तक ऐप है, जिसका इस्तेमाल कर आप अलग-अलग आवाजों में बात कर सकते हैं। इस ऐप के प्रयोग से आप लड़का, लड़की, कार्टून और बच्चे किसी की भी आवाज में बात कर सकते हैं। अगर आप कुछ नया या हटके ट्राइ करना चाहते हैं तो यह ऐप एक बेहतरीन माध्यम है।
मैजिक कॉल ऐप का आनंद अब कोई भी स्मार्ट फोन यूजर उठा सकता है चाहें वो एंड्रायड यूजर हो या आईओएस। इस ऐप के इस्तेमाल के लिए आपको चाहिए होगी अच्छी इंटरनेट स्पीड तो एक मजेदार अनुभव के लिए तैयार हो जाएं मैजिक कॉल ऐप के साथ, इस ऐप में आवाज बदलने के अलावा और भी बहुत सारी विशेषताएं है।
जानिए क्या हैं विशेषताएं
1. बैकग्राउंड- मैजिक कॉल ऐप के इस सेक्शन में आपको बहुत सी बैकग्राउंड आवाज़ें मिलेंगी, जिन्हे आप कॉल पर बात करने के दौरान प्ले कर एक अलग सा नाटकीय रूपांतरण दे सकते हैं।
2. साउंड इमोजी- इस मैजिक कॉल ऐप में एक साउंड इमोजी सेक्शन भी है जिसका उपयोग कर आप अपने प्रैंक कॉल को और भी मज़ेदार बना सकते हैं।
3. कॉल रिकॉर्डिंग- मैजिक ऐप से आप अपने कॉल को रिकॉर्ड करके अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।
4. फ्री क्रेडिट्स- अगर आप फर्स्ट टाइम इस ऐप को डाउनलोड कर रहे है तो इसे रजिस्टर करने पर आपको
क्रेडिट्स मुफ्त मिलेंगे।
5. आवाज़ परिक्षण - कॉल करने या प्रैंक करने के पहले आप खुद से भी परिक्षण कर सकते हैं कि आपकी आवाज़
कितनी बदल जाती है।
मैजिक कॉल वॉइस चेंजर ऐप एक 4 स्टार रेटेड ऐप है जिसने हाल ही में इंडिया में 3 मिलियन इंस्टालेशन पूरे किये हैं। साल 2017 अगस्त में लांच हुई यह ऐप एक साल में काफी सफल रही है। एक सफल ऐप की लोकप्रियता देख कर कंपनी टाइम टू टाइम इसमें नई विशेषता ऐड करती जा रही है। कंपनी की यह कोशिश है कि वह अपने
ग्राहकों को ऐप में कुछ नया और बेहतर प्रदान करे। मैजिक कॉल वॉइस चेंजर ऐप डेवलपर कंपनी ने ऐप में विज्ञापन देख कर कॉलिंग क्रेडिट्स कमाने की सुविधा उपलब्ध की है जिसे ग्राहक बेहद पसंद कर रहे हैं।
कैसे करें प्रयोग इस ऐप का
1. मैजिक कॉल वॉइस चेंजर ऐप को परखने के बाद अपनी मनपसंद आवाज़ चुनें उसके बाद अपने दोस्त का मोबाइल नंबर डायल करें और मैजिक कॉल का मज़ा लें।