Republic Day: मेड इन इंडिया बैटल गेम Indus हुआ लॉन्च, प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू
ट्रेलर में गेम के गनप्ले, लूट सिस्टम और कुछ लोकेशन को देखा जा सकता है। कंपनी के दावे के मुताबिक Indus एक मेड इन इंडिया रॉयल बैटलग्राउंड गेम है। ट्रेलर में एक आईलैंड और गैलेक्सी को देखा जा सकता है।

विस्तार
गणतंत्र दिवस के खास मौके पर पुणे के SuperGaming ने अपने बैटलग्राउंड गेम Indus का ट्रेलर जारी किया है। Indus गेम के लिए आईओएस और एंड्रॉयड दोनों पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक Indus गेम में भारतीयता की झलक देखने को मिलेीग।
ट्रेलर में गेम के गनप्ले, लूट सिस्टम और कुछ लोकेशन को देखा जा सकता है। कंपनी के दावे के मुताबिक Indus एक मेड इन इंडिया रॉयल बैटलग्राउंड गेम है। ट्रेलर में एक आईलैंड और गैलेक्सी को देखा जा सकता है। Indus गेम काफी हद तक Mythwalker जैसा दिख रहा है।
इस गेम का मकसद कॉस्मियम को इकट्ठा करना है। सबसे खास बात यह है कि गेम के अंत में जो प्लेयर जिंदा बचेगा उसे ही यह कॉस्मियम मिलेगा। ट्रेलर में सर-ताज नाम का एक कैरेक्टर है जिसके सिर पर ताजमहल का गुंबद है। इसके बाद एक बिग गज (Big Gaj) भी है। ट्रेलर के मुताबिक गेम को पहले अकेले खेलने के लिए ही लॉन्च किया जाएगा, हालांकि बाद में टीम का सपोर्ट भी मिलने की संभावना है।

Indus के लिए गूगल प्ले-स्टोर पर रजिस्ट्रेशन हो रहा है और यह गेम फ्री है। गेम के दौरान आप कॉस्मैटिक भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा अन्य चीजों को भी खरीदने का विकल्प होगा। मेड इन इंडिया गेम Indus की साइज 500MB के करीब है। कंपनी के मुताबिक इस गेम को 4 जीबी रैम वाले फोन पर आराम से खेला जा सकेगा। गेम का PC और console वर्जन अभी लॉन्च नहीं हुआ है।
- Fire Boltt Talk Ultra: कॉलिंग फीचर और LCD स्क्रीन के साथ भारत में लॉन्च, इनबिल्ट गेम भी है
- 36 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Noise Buds Combat TWS भारत में लॉन्च, ENC का भी है सपोर्ट
- सिर्फ 26 रुपये में Rs 1,500 वाला ईयरबड्स
- Republic Day Offer: सिर्फ 26 रुपये में खरीदें 1,500 रुपये वाला ईयरबड्स, 45 घंटे तक चलती है बैटरी