Microsoft OneNote: माइक्रोसॉफ्ट के इस एप में मिलते हैं कई एआई फीचर्स, मिनटों में हो जाएगा ऑफिस वर्क
माइक्रोसॉफ्ट वननोट एप की मदद से ऑफिस के कई कामों को आसानी से किया जा सकता है। इस एप में कई एआई फीचर्स मिलते हैं। जानिए आप कैसे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

विस्तार
तकनीक की दुनिया में लगातार नए-नए बदलाव लोगों के काम को आसान बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी नई तकनीक के साथ अपने काम को आसान बनाना चाहते हैं तो आप माइक्रोसॉफ्ट के इस एप का सहारा ले सकते हैं। अगर आप अक्सर ऑफिस की मीटिंग के लिए जरूरी नोट्स बनाने में पीछे रह जाते हैं तो माइक्रोसॉफ्ट वननोट एप आपके काफी काम आ सकता है। ये एप कई सालों से मार्केट में मौजूद है, मगर अब इसमें कई नए फीचर्स के साथ एआई तकनीक को भी जोड़ा गया है। इस एप की मदद से आप अपने काम को आसान और सुविधाजनक बना सकते हैं। इसमें कई छुपे हुए फीचर्स हैं, जिनके बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट वननोट एप नोट्स बनाने के लिए कई तरह के टेंप्लेट देता है। इसके जरिए आप अपने काई काम कर सकते हैं, जैसे- शैक्षणिक, बिजनेस, सजावटी, किसी तरह की योजना बनाने वाला आदि। साथ ही यूजर्स को नोट्स की स्टाइलिंग की भी चिंता नहीं रहती है।
माइक्रोसॉफ्ट वननोट एक्सटेंशन की मदद से यूजर्स वेब पर अपने आर्टिकल्स को सेव कर सकते हैं। इसके साथ ही रिसर्च पेपर, ब्लॉग और कई अन्य कामों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
वननोट एप में यूजर्स को ट्रांसक्राइब फाइल्स का भी फीचर मिलता है। इसमें टेक्स्ट से स्पीच में बदलने का विकल्प मिलता है।
- Gmail: इस तरीके से दूर हो जाएगी ईमेल भेजने की टेंशन, जानें जीमेल में कैसे करें शेड्यूल फीचर का इस्तेमाल
- काम की बात: पसंद नहीं आ रहा इंस्टाग्राम का यूजरनेम, बदलने का तरीका जान लें
- Google Pay: डेबिट कार्ड के बिना यूपीआई पिन कैसे बदलें, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- X TV App: एलन मस्क जल्द लॉन्च करेंगे टीवी एप, यूट्यूब से मुकाबले की है तैयारी