Jio का धमाका: सिर्फ 200 रुपये में 30GB डेटा, Live TV और 15 OTT एप्स का मजा!
रिलायंस जियो ने मनोरंजन के शौकीनों के लिए एक शानदार OTT पास लॉन्च किया है। महज 200 रुपये के इस प्लान में आपको 30GB डेटा, 1000 लाइव टीवी चैनल्स और 15 बड़े OTT एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमें यूट्यूब प्रीमियम और प्राइम वीडियो जैसे नाम भी शामिल हैं। आइए इस धांसू प्लान की पूरी डिटेल जानते हैं।

विस्तार
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा OTT Pass पेश किया है, जो कम कीमत में भरपूर मनोरंजन का वादा करता है। सिर्फ ₹200 में मिलने वाला यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो कई OTT प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट देखना पसंद करते हैं, लेकिन अलग-अलग सब्सक्रिप्शन पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।
क्या मिलता है इस प्लान में?
Jio के ₹200 वाले OTT Pass की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसके साथ कुल 30GB हाई-स्पीड 4G डेटा दिया जाता है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 15 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है।
इनमें YouTube Premium, Prime Video Mobile, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Hoichoi, FanCode, Times Play, Taranag Plus, Planet Marathi, Kanccha Lannka और JioTV शामिल हैं।
इसके अलावा यूजर्स को 1000 से ज्यादा लाइव TV चैनल्स (IPTV) का भी लाभ मिलता है।
क्यों खास है यह ऑफर?
इस प्लान की सबसे बड़ी ताकत इसका वैल्यू फॉर मनी होना है। उदाहरण के लिए, केवल YouTube Premium का मासिक सब्सक्रिप्शन ही करीब ₹149 का आता है। ऐसे में ₹200 में इतने सारे OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलना इसे आकर्षक बनाता है।
Prime Video Mobile, JioHotstar और SonyLIV जैसे प्लेटफॉर्म्स फिल्मों, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स का बड़ा कंटेंट लाइब्रेरी उपलब्ध कराते हैं। वहीं FanCode के जरिए कई लाइव स्पोर्ट्स इवेंट्स भी देखे जा सकते हैं।
रिचार्ज से पहले यह बात जान लें
यह OTT Pass केवल उन Jio प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है जिनके नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान मौजूद है। बिना बेस प्लान के इस पैक के डेटा बेनिफिट्स काम नहीं करेंगे।
दिलचस्प बात यह है कि पहले इस प्लान में सिर्फ 5GB डेटा मिलता था, लेकिन अब कंपनी इसे बढ़ाकर 30GB कर चुकी है। यानी यूजर्स को पहले के मुकाबले 25GB अतिरिक्त डेटा का फायदा मिलेगा।
- IRCTC या RailOne: ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए कौन सा एप है आपके लिए बेस्ट? जानें दोनों का अंतर
- Tips: डेबिट या क्रेडिट कार्ड खोने पर बंद कैसे करवाएं? जानिए मिनटों में कार्ड ब्लॉक करने का आसान तरीका
- PF Withdrawal: अब कंपनी की मंजूरी के बिना घर बैठे निकालें PF का पैसा, जानें पूरा प्रोसेस
- Upcoming Smartphone: इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई नए स्मार्टफोन, बजट 5G से लेकर प्रीमियम मॉडल तक होंगे शामिल