Alert: iPhone और Android यूजर्स सावधान! तुरंत डिलीट करें ये खतरनाक VPN एप्स, हो सकता है बड़ा नुकसान

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 11 Aug 2025 11:24 AM IST
सार

iPhone और Android यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट जारी हुआ है। कई पॉपुलर फ्री VPN एप्स आपके डेटा को चोरी करके चीन भेज रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि इन एप्स को तुरंत फोन से डिलीट करें।

विज्ञापन
iphone android vpn apps warning data privacy risk delete these apps
चाइनीज VPN एप से प्राइवेसी पर खतरा - फोटो : AI

    विस्तार

    टिकटॉक को लेकर चीन में डेटा भेजने के आरोपों ने पहले ही सनसनी मचा दी थी, लेकिन अब उससे भी बड़ा खतरा आपके फोन में छिपा हो सकता है। ये खतरा है कुछ फ्री VPN एप्स, जो चुपचाप आपका डेटा विदेशी सर्वर पर भेज रहे हैं।

    हाल ही में अमेरिका और यूरोप में अश्लील साइट्स पर बैन के बाद लाखों यूजर्स ने पहली बार अपना इंटरनेट ट्रैफिक छुपाने के लिए VPN का इस्तेमाल शुरू किया। vpnMentor के मुताबिक, यूके में अश्लील साइट्स पर बैन लगते ही VPN इस्तेमाल में 6,000% की बढ़ोतरी हुई। अमेरिका और फ्रांस में भी यही ट्रेंड देखने को मिला।

    विज्ञापन

    फ्री VPN में छुपा है बड़ा खतरा

    मार्केट में मौजूद कई फ्री VPN एप्स Apple App Store और Google Play Store पर टॉप डाउनलोड लिस्ट में हैं, लेकिन इनमें से कई एप्स में गंभीर प्राइवेसी खामियां और संदिग्ध ओनरशिप पाई गई है। Top10VPN के साइमन मिग्लियानो का कहना है, “यूजर्स को चीनी स्वामित्व वाले VPN से पूरी तरह बचना चाहिए, क्योंकि इनके रिस्क बहुत ज्यादा हैं।”

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट (TTP) की रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ कि लाखों अमेरिकी ऐसे एप्स डाउनलोड कर चुके हैं, जो उनकी इंटरनेट ट्रैफिक को गुपचुप तरीके से चीन की कंपनियों तक पहुंचा रहे हैं। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि Apple और Google स्टोर अब भी ऐसे एप्स को होस्ट कर रहे हैं।

    फोन से हटाएं ये वीपीएन एप्स
    फोन से हटाएं ये वीपीएन एप्स - फोटो : AI

    इन VPN एप्स को तुरंत करे अनइंस्टॉल

    TTP ने iPhone और Android यूजर्स को इन VPN एप्स को डिलीट करने की सलाह दी है। भारत में भी इन एप्स से यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा हो सकता है। इसलिए अगर आप इन एप्स का यूज कर रहे हैं तो तुरंत इन्हें हटा दें-

    एपल एप स्टोर:

    X-VPN - Super VPN & Best Proxy

    Ostrich VPN - Proxy Master

    VPN Proxy Master - Super VPN

    Turbo VPN Private Browser

    VPNIFY - Unlimited VPN

    VPN Proxy OvpnSpider

    WireVPN - Fast VPN & Proxy

    Now VPN - Best VPN Proxy

    Speedy Quark VPN - VPN Proxy

    Best VPN Proxy AppVPN

    HulaVPN - Best Fast Secure VPN

    Wirevpn - Secure & Fast VPN

    Pearl VPN

    गूगल प्ले स्टोर:

    Turbo VPN - Secure VPN Proxy

    VPN Proxy Master - Safer VPN

    X-VPN - Private Browser VPN

    Speedy Quark VPN - VPN Master

    Ostrich VPN - Proxy Unlimited

    Snap VPN: Super Fast VPN Proxy

    Signal Secure VPN - Robot VPN

    VPN Proxy OvpnSpider

    HulaVPN - Fast Secure VPN

    VPN Proxy AppVPN

    क्या करें यूजर्स?

    अगर आपके फोन में इनमें से कोई भी एप मौजूद है, तो तुरंत उसे डिलीट करें। फ्री VPN की बजाय भरोसेमंद पेड सर्विस का इस्तेमाल करें और अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी को सुरक्षित रखें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें