Instagram ने नया फीचर किया लॉन्च, यूजर्स को कोरोना वायरस के बारे में करेगा जागरूक

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 15 Mar 2020 04:11 PM IST
सार
Instagram Launch New Feature instagram feed That Give Corona virus details to users know all details
instagram - फोटो : demo pic

    विस्तार

    दिग्गज सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम (Instagram) ने फीड सेवा (Instagram Feed) को लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी मिलेगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इस फीचर का एलान पहले ही कर दिया था। हालांकि, अब यह फीचर यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी ने इस फीचर की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी साझा की है। इससे पहले भी इंस्टाग्राम ने कई फीचर्स पेश किए थे, जिनसे यूजर्स का अनुभव बेहतर हुआ था। तो आइए जानते हैं इंस्टाग्राम के नए फीचर के बारे में...

    इंस्टाग्राम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए कहा है कि हम लोगों तक कोरोना वायरस की हर एक जानकारी को पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा है कि इसके लिए हमने कई नए अपडेट जारी किए हैं, जो अब यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।

    इंस्टाग्राम ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि यूजर्स को इंस्टाग्राम फीड पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के साथ स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी जा रही जानकारी मिलेगी। कंपनी का कहना है कि हम इस फीड के जरिए यूजर्स तक कोरोना वायरस से जुड़ी हर एक जानकारी पहुंचाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें