Instagram भारत में पड़ा ठप, यूजर्स हुए परेशान
एप के डाउन होने के बाद ट्विटर पर #InstagramDown ट्रेंड करने लगा है। इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायत दिल्ली, जयपुर, बैंगलोर और लखनऊ के यूजर्स ने सबसे अधिक की है।

विस्तार
फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम भारत में ठप पड़ गया है। सोशल मीडिया पर Instagram यूजर्स इसकी शिकायत कर रहे हैं। इंस्टाग्राम के डाउन होने की पुष्टि Down Detector ने भी की है। रिपोर्ट के मुताबिक 25 मई को इंस्टाग्राम सुबह करीब 9.45 से ठप पड़ा था और उसके बाद से यूजर्स को लगातार परेशानी हो रही है।
डाउनडिटेक्टर पर अभी तक तीन हजार से अधिक यूजर्स ने शिकायत की है और वेबसाइट के मुताबिक अभी भी कई यूजर्स को दिक्कत हो रही है। इंस्टाग्राम के डाउन होने से एप और वेबसाइट दोनों यूजर्स प्रभावित हुए हैं।
एप के डाउन होने के बाद ट्विटर पर #InstagramDown ट्रेंड करने लगा है। इंस्टाग्राम के डाउन होने की शिकायत दिल्ली, जयपुर, बैंगलोर और लखनऊ के यूजर्स ने सबसे अधिक की है। यूजर्स ट्विटर पर लगातार मीम्स शेयर कर रहे हैं।
बता दें कि पिछले महीने भी इंस्टाग्राम 20 अप्रैल को रात करीब 10:40 बजे डाउन हुआ था जिसके बाद यूजर्स को प्रोफाइल पेज और होम फीड में काफी परेशानी आ रही थी। यह समस्या भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को हो रही थी।