भारतीय सोशल मीडिया एप Elyments पर हुआ साइबर अटैक, कंपनी ने दिया यह बयान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 15 Jul 2020 07:31 PM IST
सार
Indian Social Media platform Elyments targeted by hackers, stoped OTP
Elyments - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    कुछ दिन पहले ही भारतीय सोशल मीडिया एप एलिमेंट्स को लॉन्च किया गया था। एलिमेंट्स एप को उपराष्ट्रति वेंकैया नायडू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लॉन्च किया था। एलिमेंट्स (Elyments) को भारत का पहला सोशल मीडिया एप कहा जा रहा है। एलिमेंट्स एप के जरिए सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को एक छत के नीचे लाने की कोशिश की गई है।

    एलिमेंट्स एप को पांच जुलाई को आधिकारिक तौर पर पेश किया गया लेकिन एक सप्ताह बाद ही एलिमेंट हैकिंग का शिकार हो गया। एलिमेंट्स के साथ ही गूगल के स्वामित्व वाला डिलिवरी प्लेटफॉर्म Dunzo भी हैक हुआ था। बता दें कि एलिमेंट्स एप को लेकर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का दावा किया गया था।

    साइबर अटैक के बाद कंपनी का बयान आया है। कंपनी ने कहा है कि एलिमेंट्स की अपार डाउनलोडिंग को देखकर बदले की भावना और सुनियोजित ढंग से रिक्वेस्ट भेजकर डी.डी.ओ.एस. अटैक किया जा रहा है। एलिमेंट्स लीडरशिप टीम के राजेश कृष्ण मूर्ति ने अपने एक बयान में कहा, 'इस एप के लॉन्च के तुरंत बाद ही नेटवर्किंग साइट पर एक साजिश के तहत अचानक से ट्रैफिक आने शुरू हो गए। वास्तव में, लॉन्च करने के चार घंटों में ही हमारे सिस्टम को बाधित करने की कोशिश की गई जिसके कारण ओ.टी.पी. सेवा फेल हो गई और हमारे यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस अटैक के बाद हमें सिस्टम को ठीक करने में दो दिन लग गए।

    एलिमेंट्स के डेवलपर के मुताबिक यह साइबर अटैक दुनिया के कई देशों से किया गया। यह अटैक एक जटिल प्रकार का डी.डी.ओ.एस. ( distributed denial of service) है। डी.डी.ओ.एस. सर्वर को ठप कर देता है। डेवलपर ने बताया कि एलिमेंट्स पर अचानक से जो ट्रैफिक आया वह वास्तविक यूजर्स का नहीं, बल्कि हैकर्स का था। प्ले-स्टोर पर एप के 57,000 रिव्यूज हैं, जिन्होंने एप को 4.5 की रेटिंग दी है। वहीं अब एप के सर्वर को ठीक कर लिया गया है और ओटीपी की गड़बड़ी अब ठीक हो गई है। कंपनी के मुताबिक प्रतिदिन 10 लाख लोग एप का प्रयोग कर रहे हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें