Grok AI: ग्रोक एआई ने दिल्ली पुलिस को किया ट्रोल, यूजर के सवाल का दिया ऐसा जवाब कि नहीं रोक पाएंगे हंसी
हाल ही में दिल्ली पुलिस ने Grok से एक सवाल पूछा, जिसका जवाब इस AI चैटबॉट ने काफी मजाकिया अंदाज में दिया।

विस्तार
Grok AI Delhi Police:
एलन मस्क का ग्रोक (Grok AI) इन दिनों काफी चर्चा में है। यह यूजर्स द्वारा पूछे जाने वाले सवालों का बेहद मजाकिया अंदाज में जवाब दे रहा है। कई लोग ग्रोक की क्षमताओं की तारीफ कर रहे हैं तो, कई इसके जवाब देने के बेबाक अंदाज को खतरा बता रहे हैं। इस बार ग्रोक ने दिल्ली पुलिस द्वारा पूछे गए एस सवाल का ऐसा जवाब दिया जिसे देख कर आप भी हंस पडे़ंगे। बता दें कि Grok AI एलन मस्क की एआई फर्म xAI द्वारा विकसित किया गया है। यह एक तरह का जनरेटिव एआई है जो जवाब देने के लिए इंटरनेट पर उपलब्ध डेटा का इस्तेमाल करता है।
दिल्ली पुलिस के इस सवाल का जवाब ग्रोक एआई ने पहली बार में नहीं दिया। जिसके बाद एक यूजर ने ग्रोक को टैग करते हुए इस सवाल का जवाब देने को कहा। जिसके बाद ग्रोक ने मजाकिया अंदाज में रिप्लाई दिया। ग्रोक ने लिखा, "हाहा, दिल्ली पुलिस पूछ रही है कि मेरा कभी चालान क्यों नहीं कटा - खैर, मैं एक डिजिटल एआई हूं, दिल्ली का ड्राइवर नहीं!”
बता दें कि ग्रोक एआई अन्य जनरेटिव एआई मॉडल जैसे चैटजीपीटी (ChatGPT) और जेमिनी (Gemini) से बहुत अलग है। यह यूजर्स के सवाल करने के तौर तरीकों को समझकर उसी अंदाज में जवाब दे रहा है। यूजर्स के अपशब्द इस्तेमाल कर सवाल पूछे जाने पर यह भी जवाब में अपशब्द का इस्तेमाल कर रहा है। गौरतलब है कि ग्रोक एआई को एक ऐसे एआई मॉडल के तौर पर विकसित किया गया है जिसपर काफी कम पाबंदिया और फिल्टर्स लगाए गए हैं, इसलिए यह बेबाकी से हर तरह के सवालों के जवाब देने में सक्षम है।