Google Photos: गूगल फोटोज में आया नया फीचर, अब ग्रिड व्यू पर मिलेगी ज्यादा कस्टमाइजेशन की सुविधा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Feb 2025 10:33 AM IST
सार

Only show backed-up content- यह विकल्प उन तस्वीरों को दिखाएगा, जो अन्य एप्स से आई हैं और बैकअप में सेव हो चुकी हैं या बैकअप होने वाली हैं। Hide clutter from other apps- यह विकल्प बैकअप हो जाने के बाद स्क्रीनशॉट, GIFs और मीम्स को ग्रिड से हटा देगा।

विज्ञापन
Google Photos for Android Gets New Grid Customisations to Reduce Clutter details in hindi
Google Photos - फोटो : Google

    विस्तार

    Google Photos के एंड्रॉयड वर्जन में एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स को अपनी ग्रिड व्यू सेटिंग्स पर अधिक कंट्रोल मिलेगा। पहले यूजर्स "Day," "Month," या "Comfortable" व्यू में से किसी एक को चुनकर लेआउट डेंसिटी को एडजस्ट कर सकते थे और समान फोटो को स्टैक करने का विकल्प भी था।

    स्टैक की गई किसी भी इमेज टाइल पर टैप करके, वे संबंधित तस्वीरों को कैरोसेल व्यू में स्वाइप करके देख सकते थे। अब नए अपडेट के साथ, यूजर्स अपनी फोटोज, GIFs और अन्य एप्स से आने वाले वीडियो को छुपाने या दिखाने का विकल्प चुन सकते हैं, जिससे उनका फोटो ग्रिड और भी व्यवस्थित हो सके।

    विज्ञापन

    Google Photos के एंड्रॉयड वर्जन में नए कस्टमाइजेशन ऑप्शन जोड़े गए हैं, जो यूजर्स को उनकी फोटो गैलरी को और अधिक व्यवस्थित रखने में मदद करेंगे। इन फीचर्स को सबसे पहले 9to5Google ने देखा था। इस अपडेट में 'Show content from other apps' नाम का नया विकल्प शामिल किया गया है, जिसमें दो सब-ऑप्शन दिए गए हैं:

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Only show backed-up content- यह विकल्प उन तस्वीरों को दिखाएगा, जो अन्य एप्स से आई हैं और बैकअप में सेव हो चुकी हैं या बैकअप होने वाली हैं। Hide clutter from other apps- यह विकल्प बैकअप हो जाने के बाद स्क्रीनशॉट, GIFs और मीम्स को ग्रिड से हटा देगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें