खुशखबरी: एंड्रॉयड फोन के SMS पर भी कर सकेंगे इमोजी के साथ रिप्लाई, गूगल ला रहा नया फीचर
फिलहाल Google Messages पर यह रिएक्शन इमोजी कुछ बीटा यूजर्स को मिल रहा है, लेकिन जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। इमोजी रिएक्शन के साथ एक मेन्यू भी दिखेगा जिस पर क्लिक करके ढेर सारे इमोजी को चुना जा सकेगा।

विस्तार
Google अपनी एंड्रॉयड डिवाइस के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक अब एंड्रॉयड फोन के SMS यानी टेक्स्ट मैसेज पर इमोजी के साथ रिप्लाई किया जा सकेगा। इमोजी रिएक्शन के लिए थंब्सअप, हार्ट आई, शॉकिंग, लॉफिंग, क्राइंग और एंगर इमोजी मिलेंगे। यह काफी हद तक व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर और टेलीग्राम के इमोजी रिएक्शन जैसा होगा।
फिलहाल Google Messages पर यह रिएक्शन इमोजी कुछ बीटा यूजर्स को मिल रहा है, लेकिन जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। इमोजी रिएक्शन के साथ एक मेन्यू भी दिखेगा जिस पर क्लिक करके ढेर सारे इमोजी को चुना जा सकेगा।
वैसे आपको बता दें कि नया फीचर उन एंड्रॉयड फोन के लिए नहीं होगा जिनमें कस्टम यूआई है। यह फीचर स्टॉक एंड्रॉयड या फिर Google Messages एप के साथ ही मिलेगा। इससे पहले गूगल ने Google Messages के लिए पिन चैट का भी फीचर जारी किया है।
गूगल मैसेज अब एंड-टू-एंड इन्क्रिप्टेड भी है यानी आपके मैसेज को सिर्फ वही पढ़ सकता है जिसे आपने भेजा है। एंड-टू-एंड इन्क्रिप्शन का फीचर पहले से ही व्हाट्सएप, टेलीग्राम जैसे एप में है और ट्विटर के डायरेक्ट मैसेज को भी इन्क्रिप्टेड करने की बात चल रही है। एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर मैसेज को भी इन्क्रिप्टेड किया जाएगा।
- Jio Platforms: इंस्टाग्राम रील्स की टक्कर में आ रहा जियो का शॉर्ट वीडियो एप, जानें इसके फीचर्स
- Snapdragon 782G: क्वालकॉम बजट फोन के लिए लाया नया प्रोसेसर, मिलेगा 200MP कैमरा सपोर्ट, जानें खूबियां
- Whatsapp पर ऐसे भेजें HD क्वालिटी फोटो
- XEMPT ने भारत में लॉन्च किया अपना पावरफुल पार्टी स्पीकर, कैरोअके माइक भी मिलेगा