Update: अब भेजे हुए मैसेज भी कर सकेंगे एडिट, गूगल ला रहा नया अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 May 2024 10:23 AM IST
सार

गूगल मैसेज के इस फीचर की फिलहाल बीटा टेस्टिंग हो रही है और अगले कुछ हफ्तों में इसका फाइनल अपडेट जारी हो सकता है। एक्स पर एक यूजर ने गूगल मैसेज के इस फीचर के बारे में जानकारी दी है। यदि आप बीटा यूजर हैं तो आप इस फीचर को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Google Messages Edit Feature Reportedly Rolling Out for Beta Testers
Google Messages - फोटो : Google

    विस्तार

    Google Messages को बेहतर बनाने के लिए गूगल लगातार काम कर रहा है। गूगल मैसेज में हाल ही में मल्टीमीडिया मैसेजिंग का फीचर आया है और अब कंपनी इसमें एडिटिंग की सुविधा देने जा रही है। नए अपडेट के बाद गूगल मैसेज एप में मैसेज भेजने के बाद उसे एडिट किया जा सकेगा।

    गूगल मैसेज के इस फीचर की फिलहाल बीटा टेस्टिंग हो रही है और अगले कुछ हफ्तों में इसका फाइनल अपडेट जारी हो सकता है। एक्स पर एक यूजर ने गूगल मैसेज के इस फीचर के बारे में जानकारी दी है। यदि आप बीटा यूजर हैं तो आप इस फीचर को चेक कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक गूगल मैसेज में मैसेज एडिट करने की सुविधा तो मिल रही है लेकिन वह 15 मिनटों के लिए होगी यानी 15 मिनट के अंदर ही मैसेज को एडिट किया जा सकेगा। बता दें कि व्हाट्सएप में यह सीमा 30 मिनट की है। व्हाट्सएप में किसी मैसेज को 30 मिनट तक एडिट किया जा सकता है। यह फीचर कैसे काम करेगा इसकी जानकारी फाइनल अपडेट के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें