एंड्रॉयड के लिए गूगल मैप्स को मिला इनकॉग्निटो मोड, बनी रहेगी प्राइवेसी

गूगल ने अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी गूगल मैप्स में इनकॉग्निटो मोड (प्राइवेट) मोड जारी कर दिया है। ऐसे में एंड्रॉयड यूजर्स के गूगल मैप्स एप भी हिस्ट्री नहीं बनेगी और यूजर्स की प्राइवेसी रहेगी, हालांकि गूगल मैप्स में इनकॉग्निटो मोड अभी सभी यूजर्स को नहीं मिल रहा है। इसका अपडेट धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है।
यदि आपको फोन में मौजूद मैप्स एप्स में अभी तक इनकॉग्निटो मोड नहीं मिला है तो आप कुछ दिनों तक इंतजार कर सकते हैं। वहीं जिन यूजर्स को इसका अपडेट मिल गया है वे गूगल मैप्स एप में इस स्टेप को फॉलो करके इनकॉग्निटो मोड को ऑन कर सकते हैं। Google Maps > tap on your profile picture > tap on ‘Turn on Incognito mode'।
इनकॉग्निटो मोड ऑन होने के बाद सर्च हिस्ट्री नहीं दिखेगी। साथ ही लोकेशन की हिस्ट्री भी नजर नहीं आएगी। ऐसे में लोगों का निजी डाटा के किसी के हाथ में नहीं पहुंचेगा।
इसका फायदा यह होगा गूगल मैप्स में अब आपको बिना किसी पक्षपात के रिजल्ट्स मिलेंगे।